Hot News

‘पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बर्बाद किया’, पॉवर और अथॉरिटी के भूखे; वर्ल्ड कप झटके पर भड़का कंगारू फैन

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई टीम का टी20 विश्वकप 2026 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा. टीम पहले राउंड- ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मिचेल मार्श की अगुवाई में टीम को जिम्बॉब्वे और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा, जबकि जिम्बॉब्वे और आयरलैंड के मुकाबले में बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को घर का रास्ता नापने को मजबूर कर दिया. इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए मिचेल मार्श नहीं बल्कि पैट कमिंस पर निशाना साधा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के एक प्रशंसक ने कहा कि कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. वह अंडररेटेड पॉलिटिशियन हैं, जो पॉवर और अथॉरिटी के भूखे हैं. 

फैन ने क्या कहा, कौन से आरोप लगाए?

ट्रॉल क्रिकेट अनलिमिटेड नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर ऑस्ट्रेलिया टीम की टी20 विश्वकप 2026 में फजीहत होने के बाद सारा ठीकरा पैट कमिंस पर फोड़ा. उसने लिखा, ‘पैट कमिंस ने काफी हद तक कई तरीकों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है, खासकर उस ताकत और अधिकार की वजह से, जो इस वक्त उनके पास है. वह एक महान गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं, इस पर कोई सवाल नहीं. लेकिन वह एक कम आंके गए पॉलिटिशियन भी हैं, जो अपने निजी और स्वार्थपूर्ण हितों के लिए सत्ता के भूखे हैं.’

यूजर ने अपनी बात के सबूथ के तौर पर लिखा, ‘स्थायी टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद से उन्हें पूरी ताकत, अधिकार और दबदबा मिल गया. टेस्ट टीम से जस्टिन लेंगर और टिम पेन को बाहर कराने में उनकी भूमिका रही. वह उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने टीम के साथ सलाह-मशविरा कर यह चाहा कि जस्टिन लैंगर को हटाया जाए, क्योंकि वह बहुत सख्त थे और उनके पास बहुत ज्यादा अधिकार थे, जो पैट्रिक को रास नहीं आता था.’

ट्रॉल क्रिकेट ने आगे कहा, ‘इसके बाद वह रॉनल्ड मैकडोनाल्ड को लाए, जो उनके अंडर केवल एक कठपुतली है. कमिंस ही वह व्यक्ति हैं, जिनकी बड़ी भूमिका जॉर्ज बेली के चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स बनने में रही और सफेद गेंद क्रिकेट में मिचेल मार्श को उनका डिप्टी बनाने में भी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी अहम फैसले पैट कमिंस से सलाह लेकर ही किए जाते हैं. आखिरी फैसला उन्हीं का होता है.’

ट्रॉल क्रिकेट ने कहा कि कमिंस भले ही अभी चोटिल हैं, लेकिन वह आईपीएल स्पोर्ट्सेंगे. उन्होंने लिखा, ‘पैट कमिंस यह भी तय करते हैं कि वह कौन-सी सीरीज़ स्पोर्ट्सेंगे और कौन-सी लीग में हिस्सा लेंगे. वह पूरे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए 100% फिट और उपलब्ध रहेंगे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करेंगे. अब लोगों को सच में उनकी इन हरकतों पर सवाल उठाने की जरूरत है.’

हालांकि ट्रॉल क्रिकेट के  इस एनालिसिस पर कई यूजर्स असहमत नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने सबसे खराब दौर में थी, तब Pat Cummins आए और उन्होंने टीम को संभाला. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट पर फिर से दबदबा बनाया. 2023 वर्ल्डकप जीता, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 जीती, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचे, T20 वर्ल्ड कप 2024 में दो हैट्रिक लीं. इन उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है.’

कमेंट में लोगों ने जताई असहमति

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही कहा. पैट कमिंस ने वही किया, जो बड़े कप्तान और बड़े खिलाड़ी करते हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हिंदुस्तान को उसी के घर में, एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने हराना कोई छोटी बात नहीं है. हिंदुस्तान पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन टीम था, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन फाइनल दबाव का स्पोर्ट्स होता है और उस दिन कमिंस ने कप्तानी, रणनीति और मानसिक मजबूती में बाजी मार ली.’

उसने आगे कहा, ‘नई गेंद से रोहित शर्मा को आउट करना, फील्ड प्लेसमेंट, गेंदबाज़ों का सही इस्तेमाल और खुद रन बनाना. हर मोर्चे पर उन्होंने मैच पलट दिया. यही वजह है कि उस दिन दिल टूटा, लेकिन सम्मान भी पैदा हुआ. क्रिकेट में भावनाएं स्वाभाविक हैं, मगर महान उपलब्धियों को मान देना भी उतना ही जरूरी है. सम्मान बनता है रोना बंद करो.’

चोटिल कमिंस पर लगे आरोप; उनकी उपलब्धियों के सामने बौने

पैट कमिंस को एशेज 2025-26 से पहले से ही चोटिल थे. हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस सीरीज का तीसरा मैच स्पोर्ट्सा था. कमिंस फिलहाल पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट (लंबर बोन स्ट्रेस) से जूझ रहे हैं. चोट के कारण ही वह टी20 विश्वकप 2026 में टीम में शामिल नहीं हो पाए. उनकी जगह बेन ड्वारशिस को टीम में शामिल किया गया. कमिंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद और आईपीएल के पहले खुद के फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने अपनी ऑस्ट्रेलियाी टीम को कई उपलब्धियां दिलाई हैं. कमिंस ने एसआरएच को भी आईपीएल चैंपियन बनाया है. ऐसे में इस तरह के आरोप लगाना शायद एक फैन की अति उत्साही टिप्पणी ज्यादा लगती है, न कि किसी वास्तविकता के. 

ये भी पढ़ें:- क्या ऑस्ट्रेलिया का हारना पाकिस्तान के लिए शुभ? वायरल दावे की हकीकत जानें

ये भी पढ़ें:- ये पाकिस्तानी नहीं सुधरेंगे, सुपर-8 में हिंदुस्तान को लेकर दिया बेतुका बयान, जानें क्या कहा?

The post ‘पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बर्बाद किया’, पॉवर और अथॉरिटी के भूखे; वर्ल्ड कप झटके पर भड़का कंगारू फैन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top