Hot News

पैसों के लिए B ग्रेड फिल्मों में किया काम, आज संतान के लिए तरसी ये फेमस एक्ट्रेस

Monalisa: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रगल के दौर में उन्हें आर्थिक मजबूरी के कारण बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था.

मजबूरी में करनी पड़ीं बी-ग्रेड फिल्में

मोनालिसा ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके पास ज्यादा काम के ऑप्शन नहीं थे. उस समय उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए जो भी प्रोजेक्ट मिलता था, वह उसे एक्सेप्ट कर लेती थीं. उन्होंने कहा कि उस दौर में उन्होंने करीब 25 बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया. कई फिल्मों का बजट भी बहुत कम था, लेकिन वही काम उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता बना.

इंटीमेट सीन करने में नहीं हुई झिझक

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन बी ग्रेड फिल्मों में कई बोल्ड और इंटीमेट सीन भी थे. हालांकि, उन्हें कैमरे के सामने ऐसे सीन करने में कभी असहज महसूस नहीं हुआ. उनके मुताबिक वह इसे अपने प्रोफेशन का हिस्सा मानती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उन फिल्मों में से कई कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाईं और कुछ प्रोजेक्ट्स रिलीज ही नहीं हुए.

परिवार की जिम्मेदारियों रहीं बड़ी वजह

मोनालिसा ने अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए बताया कि परिवार की जिम्मेदारियां भी उनके फैसलों की बड़ी वजह थीं. माता-पिता के इलाज और घर के खर्च के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनना जरूरी था. इसी वजह से उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में हर तरह के प्रोजेक्ट्स में काम किया, ताकि इकोनोमिक स्टेबिलिटी हासिल कर सकें.

मां बनने का सपना अब तक अधूरा

मोनालिसा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनका मां बनने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसे लेकर कभी-कभी उन्हें दुख भी होता है. शादी के बाद अक्सर लोग उनसे शिशु को लेकर सवाल पूछते हैं. उन्होंने बताया कि वह काफी समय से फैमिली प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन फिलहाल चीजें उनके फेवर में नहीं हो पा रही हैं.

यह भी पढे़ं: कृतिका कामरा और गौरव कपूर में कौन है ज्यादा अमीर? इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें वायरल

The post पैसों के लिए B ग्रेड फिल्मों में किया काम, आज संतान के लिए तरसी ये फेमस एक्ट्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top