छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग, लाल निशान, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने का आदेश नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रोसड़ा अनुमंडल के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष रूप से संवेदनशील एवं गहरे पानी वाले घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी खतरनाक घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने और पानी की गहराई के अनुसार लाल निशान लगाने को कहा, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर, पर्याप्त नाविक और लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर कराने को कहा। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाने की अपील की है।
नया विचार
गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग, लाल निशान, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने का आदेश
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रोसड़ा अनुमंडल के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष रूप से संवेदनशील एवं गहरे पानी वाले घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी खतरनाक घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने और पानी की गहराई के अनुसार लाल निशान लगाने को कहा, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर, पर्याप्त नाविक और लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर कराने को कहा। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाने की अपील की है।