नेहरू की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन, बच्चों के प्रति उनके स्नेह को किया याद

BREAKING NEWS नया विचार ताज़ा खबरें
ताजा ख़बरें

नेहरू की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन, बच्चों के प्रति उनके स्नेह को किया याद

समाहरणालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, औद्योगिकीकरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका योगदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और लगाव के कारण ही उनकी जयंती को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, वरीय उप समाहर्ता अंजलि समेत समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

VJ
Vinod Jha रिपोर्टर
📅 14 November 2026
नेहरू की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन, बच्चों के प्रति उनके स्नेह को किया याद नया विचार

समाहरणालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, औद्योगिकीकरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका योगदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और लगाव के कारण ही उनकी जयंती को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, वरीय उप समाहर्ता अंजलि समेत समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नया विचार सच्ची खबर, सही विचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top