छठी मैया की भक्ति में मिट गई मजहब की दीवार, एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवार भी रखते हैं व्रत
मोमिना बेगम की श्रद्धा से शुरू हुई परंपरा बनी पूरे गांव की पहचान, हिंदू परिवार बनाते हैं प्रसाद तो मुस्लिम परिवारों के साथ घाट पर दिखता है भाईचारा नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)।आस्था की कोई सरहद नहीं होती और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसकी अनूठी मिसाल मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित बथुआ बुजुर्ग गांव के डीहबारणी स्थान तालाब पर देखने को मिलती है। यहां छठी मैया की भक्ति में हिंदू ही नहीं, मुस्लिम परिवार भी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। घाट पर जब हिंदू और मुस्लिम परिवार एक साथ बैठकर पूजा की खुशियां साझा करते हैं तो सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आती है। खास बात यह है कि यहां एक-दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों की महिलाएं छठ का व्रत करती हैं। इस अनूठी परंपरा की शुरुआत गांव की निवासी मोमिना बेगम की श्रद्धा से हुई। मोमिना बेगम बताती हैं कि उनके आसपास हिंदू परिवार रहते थे। वे लोग जब छठ महापर्व मनाते थे तो उनके मन में भी इस पर्व के बारे में जानने की जिज्ञासा होती थी। उन्होंने छठ व्रत करने वाली महिलाओं से कई बार पूछा कि आखिर छठ पूजा क्या है और लोग इतनी कठिन तपस्या क्यों करते हैं? इस पर महिलाओं ने उन्हें बताया कि छठी मैया के प्रति सच्चे मन से श्रद्धा रखकर मन्नत मांगने से मनोकामना पूरी होती है। इसके बाद मोमिना बेगम ने भी छठी मैया से एक मन्नत मांगी। उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद छठी मैया के प्रति उनकी श्रद्धा और गहरी हो गई। उन्होंने छठ का व्रत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह उनकी आस्था का हिस्सा बन गया। वह छठ पूजा के लिए फल और अन्य पूजन सामग्री खरीदकर पड़ोस के हिंदू परिवारों को देती थीं। हिंदू परिवारों के सहयोग से प्रसाद तैयार करवातीं और पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर पूजा करती थीं। एक परिवार की आस्था बनी पूरे गांव की परंपरा मोमिना बेगम की श्रद्धा और छठ के प्रति समर्पण को देखकर गांव के अन्य मुस्लिम परिवार भी इस महापर्व से जुड़ते चले गए। आज एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों की महिलाएं छठ का उपवास करती हैं। उनके परिवार के पुरुष, बच्चे और अन्य सदस्य भी घाट पर पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। छठ के दौरान हिंदू परिवार भी मुस्लिम व्रतियों को पूरा सहयोग देते हैं। प्रसाद तैयार कराने से लेकर पूजा की व्यवस्था तक में सभी मिलकर हाथ बंटाते हैं। घाट पर दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठते हैं और पर्व की खुशियां साझा करते हैं। मुस्लिम परिवारों के बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ घाट पर पहुंचकर इस परंपरा को देखते और उसका हिस्सा बनते हैं। घाट का नजारा देख थानाध्यक्ष ने भी जताई खुशी डीहबारणी घाट पर हिंदू-मुस्लिम परिवारों को एक साथ छठ मनाते देखकर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह का दृश्य पहले कहीं नहीं देखा। यह हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का बेहतरीन प्रतीक है। भगवान करे कि ऐसा भाईचारा हर जगह कायम रहे और समाज में हमेशा प्रेम और सद्भाव बना रहे। समाज के लोगों ने बताया गांव की असली पहचान स्थानीय समाजसेवी एवं बथुआ बुजुर्ग निवासी कमलेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोग गांव और समाज में इसी तरह मिल-जुलकर रहना पसंद करते हैं। आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहना ही हमारी परंपरा और पहचान है। स्थानीय निवासी प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए खुशी की बात है। छठ महापर्व के माध्यम से आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव की जो तस्वीर देखने को मिल रही है, वह समाज को सकारात्मक संदेश देती है। नगर पंचायत मुसरीघरारी के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने भी इस अनूठी मिसाल पर प्रसन्नता जाहिर की। वहीं नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार महतो ने कहा कि समाज में इस तरह का आपसी सहयोग और भाईचारा बना रहना चाहिए। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिताजी भी हमेशा समाज के लोगों को आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर रहने की सीख देते थे। आज उनके पिताजी नहीं हैं, लेकिन उनकी दी हुई सीख को आगे बढ़ाना ही परिवार का उद्देश्य है। उनकी माताजी वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं। सभी की यही कोशिश है कि समाज बेहतर बने और लोग आपसी प्रेम के साथ रहें। उन्होंने छठी मैया से कामना की कि गांव में हमेशा इसी तरह एकता और सद्भाव कायम रहे। धर्म अलग, लेकिन खुशियां और रिश्ते एक बथुआ बुजुर्ग के डीहबारणी घाट पर छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता की जीवंत तस्वीर बन चुका है। यहां किसी की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सहयोग से होती है। मोमिना बेगम की श्रद्धा से शुरू हुई यह परंपरा आज पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गई है। घाट पर एक साथ बैठते हिंदू-मुस्लिम परिवार यह संदेश दे रहे हैं कि आस्था, प्रेम और इंसानियत के आगे मजहब की दीवारें छोटी पड़ जाती हैं।
नया विचार
मोमिना बेगम की श्रद्धा से शुरू हुई परंपरा बनी पूरे गांव की पहचान, हिंदू परिवार बनाते हैं प्रसाद तो मुस्लिम परिवारों के साथ घाट पर दिखता है भाईचारा
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)।आस्था की कोई सरहद नहीं होती और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसकी अनूठी मिसाल मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित बथुआ बुजुर्ग गांव के डीहबारणी स्थान तालाब पर देखने को मिलती है। यहां छठी मैया की भक्ति में हिंदू ही नहीं, मुस्लिम परिवार भी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। घाट पर जब हिंदू और मुस्लिम परिवार एक साथ बैठकर पूजा की खुशियां साझा करते हैं तो सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आती है। खास बात यह है कि यहां एक-दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों की महिलाएं छठ का व्रत करती हैं।
इस अनूठी परंपरा की शुरुआत गांव की निवासी मोमिना बेगम की श्रद्धा से हुई। मोमिना बेगम बताती हैं कि उनके आसपास हिंदू परिवार रहते थे। वे लोग जब छठ महापर्व मनाते थे तो उनके मन में भी इस पर्व के बारे में जानने की जिज्ञासा होती थी। उन्होंने छठ व्रत करने वाली महिलाओं से कई बार पूछा कि आखिर छठ पूजा क्या है और लोग इतनी कठिन तपस्या क्यों करते हैं? इस पर महिलाओं ने उन्हें बताया कि छठी मैया के प्रति सच्चे मन से श्रद्धा रखकर मन्नत मांगने से मनोकामना पूरी होती है।
इसके बाद मोमिना बेगम ने भी छठी मैया से एक मन्नत मांगी। उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद छठी मैया के प्रति उनकी श्रद्धा और गहरी हो गई। उन्होंने छठ का व्रत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह उनकी आस्था का हिस्सा बन गया। वह छठ पूजा के लिए फल और अन्य पूजन सामग्री खरीदकर पड़ोस के हिंदू परिवारों को देती थीं। हिंदू परिवारों के सहयोग से प्रसाद तैयार करवातीं और पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर पूजा करती थीं।
एक परिवार की आस्था बनी पूरे गांव की परंपरा
मोमिना बेगम की श्रद्धा और छठ के प्रति समर्पण को देखकर गांव के अन्य मुस्लिम परिवार भी इस महापर्व से जुड़ते चले गए। आज एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों की महिलाएं छठ का उपवास करती हैं। उनके परिवार के पुरुष, बच्चे और अन्य सदस्य भी घाट पर पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। छठ के दौरान हिंदू परिवार भी मुस्लिम व्रतियों को पूरा सहयोग देते हैं। प्रसाद तैयार कराने से लेकर पूजा की व्यवस्था तक में सभी मिलकर हाथ बंटाते हैं। घाट पर दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठते हैं और पर्व की खुशियां साझा करते हैं। मुस्लिम परिवारों के बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ घाट पर पहुंचकर इस परंपरा को देखते और उसका हिस्सा बनते हैं।
घाट का नजारा देख थानाध्यक्ष ने भी जताई खुशी
डीहबारणी घाट पर हिंदू-मुस्लिम परिवारों को एक साथ छठ मनाते देखकर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह का दृश्य पहले कहीं नहीं देखा। यह हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का बेहतरीन प्रतीक है। भगवान करे कि ऐसा भाईचारा हर जगह कायम रहे और समाज में हमेशा प्रेम और सद्भाव बना रहे।
समाज के लोगों ने बताया गांव की असली पहचान
स्थानीय समाजसेवी एवं बथुआ बुजुर्ग निवासी कमलेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोग गांव और समाज में इसी तरह मिल-जुलकर रहना पसंद करते हैं। आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहना ही हमारी परंपरा और पहचान है।
स्थानीय निवासी प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए खुशी की बात है। छठ महापर्व के माध्यम से आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव की जो तस्वीर देखने को मिल रही है, वह समाज को सकारात्मक संदेश देती है।
नगर पंचायत मुसरीघरारी के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने भी इस अनूठी मिसाल पर प्रसन्नता जाहिर की। वहीं नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार महतो ने कहा कि समाज में इस तरह का आपसी सहयोग और भाईचारा बना रहना चाहिए।
स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिताजी भी हमेशा समाज के लोगों को आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर रहने की सीख देते थे। आज उनके पिताजी नहीं हैं, लेकिन उनकी दी हुई सीख को आगे बढ़ाना ही परिवार का उद्देश्य है। उनकी माताजी वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं। सभी की यही कोशिश है कि समाज बेहतर बने और लोग आपसी प्रेम के साथ रहें। उन्होंने छठी मैया से कामना की कि गांव में हमेशा इसी तरह एकता और सद्भाव कायम रहे।
धर्म अलग, लेकिन खुशियां और रिश्ते एक
बथुआ बुजुर्ग के डीहबारणी घाट पर छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता की जीवंत तस्वीर बन चुका है। यहां किसी की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सहयोग से होती है। मोमिना बेगम की श्रद्धा से शुरू हुई यह परंपरा आज पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गई है। घाट पर एक साथ बैठते हिंदू-मुस्लिम परिवार यह संदेश दे रहे हैं कि आस्था, प्रेम और इंसानियत के आगे मजहब की दीवारें छोटी पड़ जाती हैं।