नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के अल्फा मध्य विद्यालय बी.एलौथ में सोमवार को संकुलाधीन विद्यालयों में हो रहे सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत एक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पोषक क्षेत्र के अभिभावक,सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, गणमान्य लोग, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं जीविका के सदस्य उपस्थित हुए। आमसभा में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालय में पोषण का मूल्यांकन किया गया। वहीं सभी सदस्यों ने पोषण के मूल्यांकन पर संतुष्टि जताई। साथ ही अंकेक्षण दल के द्वारा अंकेक्षण रिपोर्ट आमसभा में प्रस्तुत किया गया। इससे सभी सदस्य सहमत हुए।आमसभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार चौधरी ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विनय कुमार चौधरी, नवीन कुमार ठाकुर, शाकिर रजा, सोनेलाल राम, रमेश कुमार यादव के अलावा अंकेक्षण दल के सदस्यों में प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, रेणु कुमारी,गीतांजलि कुमारी आदि मौजूद रहे।

