How To Clean Grapes: अंगूर स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन बाजार से लाए गए अंगूर पर कीटनाशक, मिट्टी और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. सिर्फ पानी से धोने पर यह पूरी तरह से साफ नहीं होते. इसीलिए कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर उन्हें पूरी तरह से साफ करना जरूरी है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर सिर्फ पानी से नहीं और भी कई तरीकों से आसानी से अंगूर साफ कर सकते हैं.
इन तरीकों से करें साफ
नमक के पानी में भिगोना:
एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें आधा चम्मच नमक डालें. अंगूर को 5–10 मिनट तक इसमें भिगोएँ. इसके बाद साफ पानी से धोकर परोसें.
सिरके का उपयोग:
एक कटोरे में पानी और 1–2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएँ. अंगूर को 10 मिनट भिगोकर फिर ठंडे पानी से धो लें. यह बैक्टीरिया और कीटनाशक को हटाने में मदद करता है.
बेकिंग सोडा से साफ करना:
पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएँ और अंगूर को 5–10 मिनट भिगोएँ. फिर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें.
नींबू का रस:
पानी में नींबू का रस मिलाकर अंगूर धोने से न केवल कीटाणु हटते हैं, बल्कि यह प्राकृतिक रूप से उन्हें चमकदार और ताजगी भरा बनाता है.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: बर्तन जल जाए तो नो टेंशन, इस ट्रिक से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग
यह भी पढ़ें: अब चिपचिपे नहीं होंगे नूडल्स, उबालते टाइम इन टिप्स को अपनाएं
The post अंगूर को सिर्फ पानी से नहीं, इन आसान तरीकों से करें पूरी तरह साफ appeared first on Naya Vichar.

