Highlights
Rahul Tewatia, PBKS vs GT: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्सा गया. यह मैच पंजाब किंग्स ने जीता. इस अहम मुकाबले में पंजाब की जीत के असली हीरो कूपर कोनोली रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत ही शानदार पारी स्पोर्ट्सी. इस शानदार स्पोर्ट्स के बीच गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया भी काफी चर्चा में आ गए. उनके चर्चा में आने का कारण उनका कोई शॉट नहीं बल्कि उनका बैट था. यह घटना स्पोर्ट्स के दौरान तब घटी जब राहुल मैदान पर उतरे.
राहुल तेवतिया का बैट टेस्ट में फेल
गुजरात की पारी के दौरान जब वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए तो उनके बाद राहुल तेवतिया बैटिंग करने के लिए क्रीज पर आए. उन्होंने अभी मैच की एक भी गेंद नहीं स्पोर्ट्सी थी कि मैदान पर मौजूद अंपायर ने उनका बैट चेक करने का फैसला किया. अंपायर ने राहुल का बैट गेज टेस्ट में डाला. राहुल तेवतिया का बैट इस गेज टेस्ट में फेल हो गया. इसके बाद अंपायर ने बिना देरी किए राहुल को अपना बल्ला बदलने का निर्देश दिया. उन्हें तुरंत डगआउट से दूसरा बल्ला मंगाना पड़ा.
Unexpected twist right in the middle of the game 👀
The umpires step in and stop Rahul Tewatia as his bat doesn’t meet the regulations! 😮#TATAIPL 2026 | #PBKSvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/8O2J6XJtcm pic.twitter.com/txanPzNCPk
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 31, 2026
बैट गेज टेस्ट और MCC का नियम
आईपीएल में अप्रैल 2025 से मैच ऑफिशियल बल्ले का साइज चेक करने के लिए इसी बैट गेज टेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके तहत बल्लेबाजों द्वारा मैदान पर इस्तेमाल होने वाले हर एक बैट की जांच की जाती है. मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के नियम 5 के अनुसार किसी भी बल्ले के किनारे 4 सेंटीमीटर यानी 1.56 इंच से मोटे नहीं होने चाहिए. इसी नियम के तहत बल्ले की गहराई 6.7 सेंटीमीटर यानी 2.64 इंच होनी चाहिए और बल्ले की कुल चौड़ाई 10.8 सेंटीमीटर यानी 4.25 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बयान
पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी इस घटना पर अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने बताया कि इस नियम को आईपीएल में पिछले साल से लागू किया गया है. नियम के तहत स्पोर्ट्स में इस्तेमाल होने वाला हर एक बैट चेक होकर ही मैदान पर जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर चौथा अंपायर इस काम को देखता है. लेकिन अगर वह किसी दूसरे काम में व्यस्त होते हैं या मैदान पर अचानक कोई बल्ला बदला जाता है तो मैदान के अंपायर खुद इसे चेक करते हैं.
Tewatia’s bat under the microscope! 🔎
Anil Chaudhary breaks down the “Illegal Bat Law” & why every single bat must pass through the gauge. 👀#TATAIPL 2026 👉 #LSGvDC starts WED, 1st APRIL, 6:30 PM pic.twitter.com/j963oQ3b6p
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 31, 2026
कड़े नियम लागू करने की वजह
अनिल चौधरी ने इस नियम के शुरू होने की असली वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि नई प्लेइंग कंडीशन के अनुसार आईपीएल में सब बैट चेक होकर जाएंगे यह पूरी तरह से तय है. इसके पीछे का कारण यह है कि पहले कई मैचों में बहुत सारे बैट ऐसे भी देखे गए थे जिनके साइज एमसीसी के नियमों से अलग थे. स्पोर्ट्स को पूरी तरह से निष्पक्ष रखने और बल्लेबाजों को कोई गलत फायदा न मिले इसलिए इस अहम नियम को सख्ती से लागू किया गया था.
ये भी पढ़ें-
BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना, PBKS vs GT मैच में क्या हुआ था?
मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट
वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर
The post अंपायर ने राहुल तेवतिया को बैट बदलने पर किया मजबूर, जानें क्या है सच्चाई? appeared first on Naya Vichar.

