Hot News

अक्षय की फिल्म भूत-बंगला का टीजर रिलीज, पुराने अंदाज में लौटे राजपाल यादव

Bhooth Bangla Teaser: बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की बात हो और अक्षय कुमार व प्रियदर्शन की जोड़ी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं. अब पूरे 14 साल बाद दोनों एक बार फिर फिल्म भूत बंगला के साथ वापसी कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का टीजर

मेकर्स ने आज ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म का एक खास कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की डरावनी दुनिया की पहली झलक देखने को मिली है. टीजर में कॉमेडी और हॉरर का दिलचस्प मिक्सचर देखने को मिलता है. हालांकि, इसमें डरावने एलिमेंट्स को ज्यादा नहीं दिखाया गया है, लेकिन इतना जरूर है कि ट्रेलर को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गयी है.

यहां देखें फिल्म का टीजर

इन एक्टर्स की एक झलक ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट

टीजर में कई शानदार कलाकारों की झलक भी देखने को मिलती है. इसमें परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं. इन एक्टर्स की छोटी सी झलक ही दर्शकों को पुरानी क्लासिक कॉमेडी फिल्मों की याद दिला देती है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

हॉरर और कॉमेडी का खास तड़का

टीजर में दिखाई गई झलक से साफ है कि फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है. इंटरेस्टिंग विजुअल्स, मजेदार पंचलाइन्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के माहौल को और खास बना देते हैं. ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर दर्शकों के बीच ला रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढे़ं: अचानक पेड़ से लटके अक्षय कुमार, फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

The post अक्षय की फिल्म भूत-बंगला का टीजर रिलीज, पुराने अंदाज में लौटे राजपाल यादव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top