Hot News

अक्षय तृतीया पर बनेगा धन योग, चंद्रमा और शुक्र की चाल से इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Akshaya Tritiya 2026:‘अक्षय तृतीया’ वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. यह दिन वर्ष का सबसे शुभ और सिद्ध मुहूर्त वाला माना जाता है. इस दिन किए गए दान, जप, तप और सभी शुभ कार्यों का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. यह पावन पर्व 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाया जाएगा. क्योंकि इस दिन तृतीया तिथि प्रदोष काल में प्राप्त होने से भगवान परशुराम की जयंती मनायी जाएगी. इस दिन भरणी उपरांत कृत्तिका नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रह हैं.

अक्षय तृतीया पर दुर्लभ संयोग

इस बार अक्षय तृतीया का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इसी दिन धन, वैभव और भोग के कारक ग्रह शुक्र और चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है, जिससे कलात्मक योग शुक्र और चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन समृद्धि, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य को बढ़ाने वाला माना जा हैं. अक्षय तृतीया और शुक्र-चंद्रमा गोचर का यह दुर्लभ संयोग विशेष रूप से चार राशियों के लिए धन लाभ, उन्नति और खुशियों के द्वार खोल सकता है.

अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति

19 अप्रैल 2026 को रविवार दिन रहेगा. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्यदेव मेष राशि में मौजूद रहेंगे. मन के कारक ग्रह चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी. शुक्र और चंद्रमा की युति से कलात्मक योग का निर्माण होगा. वहीं मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे तथा केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

मेष राशि: अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत लेकर आएगा. क्योंकि आपकी राशि में सूर्य के होने से ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. चंद्रमा के वृषभ में जाने और शुक्र के साथ युति बनने से आर्थिक मामलों में सुधार के योग बनेगा. हालांकि त्रिग्रही योग के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें. निवेश, खरीदारी और नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं.

वृषभ राशि: यह अक्षय तृतीया आपके लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि चंद्रमा और शुक्र आपकी राशि में युति बना रहे हैं. इससे आकर्षण, सुख-सुविधा और वैभव में वृद्धि होगी. आयुष्मान योग आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. त्रिग्रही योग से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे. इस दिन किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

मिथुन राशि: अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. बृहस्पति आपकी राशि में स्थित होकर ज्ञान और भाग्य का साथ देंगे. हालांकि चंद्रमा-शुक्र की युति द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. त्रिग्रही योग करियर में मेहनत बढ़ा सकता है, लेकिन सफलता भी दिलाएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. इस दिन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में मन लगेगा. निवेश सोच-समझकर करें और किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें.

कर्क राशि: आपके लिए अक्षय तृतीया लाभ और इच्छापूर्ति का दिन लेकर आ रही हैं. चंद्रमा-शुक्र की युति लाभ भाव में होने से आय में वृद्धि और नए अवसर मिलेंगे. इस दौरान मित्रों और नेटवर्क से सहयोग मिलेगा. त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियां ला सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

सिंह राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति दशम भाव में बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा. त्रिग्रही योग भाग्य को थोड़ा धीमा कर सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी. यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कन्या राशि: यह समय आपके लिए भाग्य वृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा. चंद्रमा-शुक्र की युति नवम भाव में बन रही है, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. त्रिग्रही योग से कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे. स्वास्थ्य लाभ होगा. इस दिन यात्रा, शिक्षा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा.

तुला राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए बदलाव और लाभ का संकेत दे रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के अष्टम भाव में बन रही है, जिससे अचानक धन लाभ के योग बनेगा. हालांकि त्रिग्रही योग मानसिक तनाव देगा, इसलिए संयम बनाए रखें. ग्रहों का प्रभाव स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा. इस दिन निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. शोध, गुप्त कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि: यह अक्षय तृतीया संबंधों और साझेदारी में सुधार लेकर आएगी. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के सप्तम भाव में बन रही है, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे. कृतिका नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इस दिन किए गए समझौते से लंबे समय तक लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.

धनु राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए मेहनत और सफलता का संतुलन लेकर आ रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के छठवें भाव में बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. त्रिग्रही योग मेहनत को बढ़ाएगा, लेकिन सफलता भी दिलाएगा. इस दिन ऋण मुक्ति और शत्रुओं पर विजय के योग हैं. निवेश सावधानी से करें. दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी.

मकर राशि: अक्षय तृतीया प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है. चंद्रमा-शुक्र की युति पंचम भाव में बन रही है, जिससे प्रेम संबंध मजबूत होंगे और रचनात्मकता बढ़ेगी. त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती दे सकता है, लेकिन आपकी मेहनत सफल होगी. इस दिन निवेश और नए कार्यों की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

कुंभ राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए पारिवारिक सुख और संपत्ति लाभ का दिन है. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बन रही है, जिससे घर-परिवार में खुशहाली आएगी. त्रिग्रही योग मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन ग्रहों की दुर्लभ संयोग से स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. इस दिन संपत्ति, वाहन या घर से जुड़े निर्णय लेना शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और माता का सहयोग मिलेगा. निवेश से लाभ के संकेत हैं.

मीन राशि: आपके लिए यह समय संचार, यात्रा और नए अवसरों का संकेत दे रहा है. चंद्रमा-शुक्र की युति तृतीय भाव में बन रही है, जिससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. त्रिग्रही योग आपकी राशि में बन रहा है, जिससे मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता भी मिलेगी. इस दिन नए कार्यों की शुरुआत, यात्रा और निवेश शुभ रहेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: जन्म-कुण्डली के इस लग्न में जन्मे लोग बनते हैं बड़े अधिकारी, कुंडली में छिपा है सफलता का राज

The post अक्षय तृतीया पर बनेगा धन योग, चंद्रमा और शुक्र की चाल से इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top