Hot News

अक्षरा सिंह से लेकर सहवाग-हरभजन होंगे आकर्षण का केंद्र

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट नौ से लोहरदगा. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष स्पोर्ट्स और मनोरंजन का भव्य संगम बनने जा रहा है. नौ से 13 फरवरी तक बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में होने वाला यह आयोजन जिले के स्पोर्ट्स इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ेगा. टूर्नामेंट में जहां देश के नामी क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, वहीं फिल्मी जगत की चर्चित हस्तियां भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. यह आयोजन न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि आम जनता के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा. स्पोर्ट्स के साथ सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन नौ फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें रूसी बैंड वायलिन थीम पर प्रस्तुति देगा. 10 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने गीत-संगीत से समां बांधेंगी. वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच देना है. आयोजन समिति के अनुसार सुरक्षा, दर्शक सुविधा और खिलाड़ियों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह आयोजन लोहरदगा को स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक मानचित्र पर नयी पहचान दिलायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अक्षरा सिंह से लेकर सहवाग-हरभजन होंगे आकर्षण का केंद्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top