Hot News

अक्षर को बाहर करने पर अश्विन की खरी-खरी, बोले- IPL की रणनीति ICC में नहीं चलती

Highlights

Ravichandran Ashwin Angry: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सवालों की बौछार हो रही है. सबसे ज्यादा बवाल उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को बाहर बैठाने पर है. हिंदुस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह यह बिल्कुल समझ नहीं पा रहे कि सुपर-8 के इतने अहम मुकाबले में अक्षर को मैदान से बाहर क्यों रखा गया. मैनेजमेंट ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति के तहत वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मौका दिया था, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ.

अक्षर पटेल हैं टी20 क्रिकेट के एमवीपी

पूर्व स्पिनर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर इस फैसले की सख्त आलोचना की. अश्विन ने कहा कि विपक्षी बल्लेबाजों के हिसाब से रणनीति बनाना आईपीएल में ठीक है, जहां हर टीम को 14 मैच स्पोर्ट्सने होते हैं. लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को ज्यादा स्थिर रखने की जरुरत होती है. अश्विन ने साफ कहा कि अक्षर पटेल इस समय आपके टी20 क्रिकेट के एमवीपी यानी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैं. उन्होंने टीम के लिए जो योगदान दिया है, उसे बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए.

वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन रहा पूरी तरह खराब

मैनेजमेंट ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने वाशिंगटन सुंदर को अक्षर की जगह प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखा था. हालांकि, यह रणनीति फेल रही. सुंदर गेंद और बल्ले दोनों मोर्चों पर प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे. गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अपने दो ओवर में 17 रन दिए. इसके बाद जब टीम को रनों की जरुरत थी, तब वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 11 रन ही बना सके.

अश्विन ने दिलाई 2024 वर्ल्ड कप फाइनल की याद

अश्विन ने बातचीत में 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का भी अहम उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि उसी खिताबी मैच जैसी मुश्किल परिस्थिति में अक्षर पटेल ने बेहतरीन पारी स्पोर्ट्सी थी. तब अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की थी और टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचाया था. अश्विन ने माना कि कोहली के पास बहुत अनुभव है, लेकिन अक्षर भी किसी से कम नहीं हैं. अगर इस मैच में हिंदुस्तान के पास विकेट होते और बीच के ओवरों में स्थिरता होती, तो टीम लक्ष्य हासिल कर सकती थी.

IPL और ICC टूर्नामेंट की रणनीति में अंतर

अश्विन ने मैनेजमेंट की मैच-अप रणनीति पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने साफ किया कि आईपीएल और आईसीसी टूर्नामेंट के दबाव में बहुत अंतर होता है. वर्ल्ड कप जैसे अहम इवेंट में टीम को अपने मुख्य मैच विनर खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए. बार-बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने से टीम का बैलेंस खराब होता है, जिसका नतीजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली इस करारी हार में साफ देखने को मिला.

जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

अक्षर पटेल को लगातार दूसरे मैच में बाहर बैठना हुआ है. इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्हें आराम दिया गया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली हार के बाद टीम चयन पर बहस तेज हो गई है. अब हिंदुस्तान की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो चुकी है. टीम का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को होना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट अपनी पुरानी रणनीति पर कायम रहता है या अक्षर पटेल की वापसी होती है.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नापाक हरकत, हिंदुस्तान की हार के बाद उगल रहे जहर, जानें क्या कहा?

करारी हार के बाद कोच रयान टेन डोशेट का खुलासा, बताया क्यों अक्षर की जगह स्पोर्ट्से सुंदर?

साउथ अफ्रीका की जीत के बाद मिलर ने बताया तरीका, कैसे दी जा सकती है हिंदुस्तान को मात

The post अक्षर को बाहर करने पर अश्विन की खरी-खरी, बोले- IPL की रणनीति ICC में नहीं चलती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top