Hot News

अगर आपने भी की है पाकिस्तानी लड़की से शादी, तो हो जाएं सावधान…

Table of Contents

CRPF Jawan Munir Ahmed : सीआरपीएफ के एक जवान मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी लड़की से अपनी शादी को छिपाने और पत्नी का वीजा खत्म होने के बाद भी उसे हिंदुस्तान में रखने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सीआरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मुनीर अहमद बहुत परेशान हैं और यह कह रहे हैं कि उनके साथ गलत हुआ है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है.

मुनीर अहमद और उसकी पाकिस्तानी पत्नी मेनल खान की क्या है कहानी

सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद की शादी पिछले साल 24 मई 2024 को अपनी ममेरी बहन यानी मामा की बेटी मेनल खान से हुई थी. चूंकि मेनल खान पाकिस्तानी नागरिक है, इसलिए इनकी शादी उस वक्त जल्दी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी. मुनीर अहमद के पिता जो कैंसर के मरीज हैं, उनकी वजह से ही शादी जल्दी में कराई गई थी. शादी के लगभग नौ महीने बाद यानी फरवरी 2025 में हिंदुस्तान का वीजा मिलने पर मेनल खान हिंदुस्तान आ गई. उसके बाद उन्होंने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन इसी बीच मुनीर अहमद का ट्रांसफर हो गया और पहलगाम में 26 लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी, जिसकी वजह से प्रशासन सख्त हो गया और सभी पाकिस्तानियों का वीजा कैंसिल कर उन्हें वापस भेजा जाने लगा. इसी क्रम में मुनीर अहमद की पत्नी की भी जांच हुई और यह पाया गया कि उसकी वीजा अवधि समाप्त हो गई है, बावजूद इसके वह हिंदुस्तान में ही है. इसके बाद ही मुनीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

मुनीर अहमद से क्या हुई गलती?

मुनीर अहमद ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी को वीजा समाप्त होने के बाद भी हिंदुस्तान में शरण दिए रखा, यह उसकी गलती है. इतना ही नहीं उसने वीजा की अवधि समाप्त हो जाने की सूचना ना तो अपने विभाग को दी और ना ही गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को इस संबंध में सूचना दी. इस वजह से उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. पाकिस्तानी पत्नी का वीजा समाप्त होने की सूचना उन्हें अविलंब अपने विभाग और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को देनी चाहिए थी.

मुनीर अहमद की बर्खास्तगी पर विभाग ने क्या कहा है

मुनीर अहमद की बर्खास्तगी पर सीआरपीएफ की ओर यह कहा गया कि उन्होंने अपनी शादी को छिपाकर रखा और और अपनी पाकिस्तानी पत्नी को गलत तरीके से देश में छिपाकर रखा, जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. यह सेवा नियमों का उल्लंघन है और इसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है. हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुनीर अहमद ने यह कहा है कि उसने सभी नियमों का पालन करते हुए पाकिस्तान में शादी की है. मुनीर अहमद ने शादी से पहले और बाद में भी अपने विभाग को सूचना दी थी और विभाग की ओर से जो कुछ भी कहा गया, उसका पूरी तरह पालन किया गया था. बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई हुई, जो गलत है. वे न्याय के लिए पीएम मोदी से अपील करते हैं.

पाकिस्तानी से शादी करने को लेकर क्या है नियम

हिंदुस्तान में किसी विदेशी से शादी को लेकर कोई मनाही नहीं है, लेकिन सेना के अधिकारी और पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी अगर किसी विदेशी या पाकिस्तानी लड़का या लड़की से शादी करते हैं, तो उन्हें पहले अपने विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है. विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही कोई व्यक्ति शादी कर सकता है. शादी के बाद भी पूरी जानकारी विभाग को देनी होती है. उसके बाद वीजा लेकर ही किसी जवान या अधिकारी की पत्नी या पति हिंदुस्तान आ सकता है. अगर कोई पाकिस्तानी लड़की हिंदुस्तान में ब्याह कर आती है, तो उसे पहले शार्ट वीजा मिलता है, उसके बाद उसे नियमानुसार लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन करना होता है. वीजा मिलने के बाद ही वह स्त्री हिंदुस्तान में रह सकती है. शादी के बाद हिंदुस्तान की नागरिकता लेने को लेकर जो नियम हैं, वो उसी तरह के हैं, जैसे किसी भी अन्य विदेशी को हिंदुस्तान की नागरिकता लेने के लिए लागू होते हैं. इसमें सबसे पहली शर्त यह है कि उसे लगातार 7 साल तक हिंदुस्तान में रहना होगा. उसके बाद ही वह नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती है.

Also Read : मुसलमानों में कैसे तय की जाती हैं जातियां, जातिगत जनगणना से अरजाल और अजलाफ को क्या हो सकता है फायदा?

हिंदुस्तानीय मुसलमान क्यों करते हैं अपनी लड़कियों की पाकिस्तान में शादी?

26 निर्दोषों की हत्या के बाद हिंदुस्तान तोड़ सकता है सिंधु जल संधि, अंतरराष्ट्रीय संस्था नहीं कर पाएगी मजबूर

पाकिस्तान के पागलपन का नतीजा है पहलगाम की घटना, कश्मीर पर बंटवारे के बाद से ही है नजर

 26 पर्यटकों का खून माफ नहीं करेगा हिंदुस्तान, आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

The post अगर आपने भी की है पाकिस्तानी लड़की से शादी, तो हो जाएं सावधान… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top