Top 5 Different Types of Chutney: इंडियन फूड मेनू में चटनी एक ऐसी डिश होती है जो आपके पूरे खाने को कम्प्लीट कर देती है. एक नॉर्मल सा खाना भी चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगने लगता है. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पांच ऐसी जरूरी चटनियों के बारे में बताया है जिन्हें हर घर में बनाना आना चाहिए. ये चटनियां अलग-अलग स्वाद की हैं – कोई तीखी, कोई मीठी, कोई खट्टी और कोई स्मोकी फ्लेवर वाली. इन चटनियों की खास बात यह है कि ये रोज के खाने को भी स्पेशल बना देती हैं.
साधारण खाने को शानदार बना देंगी शेफ संजीव कपूर की 5 स्पेशल चटनियां (Top 5 Different Types of Chutney)

1. स्मोकी और चटपटी फ्लेवर वाली – बिहारी टमाटर चटनी
यह चटनी बिहार में बहुत लोकप्रिय है और इसका स्वाद थोड़ा स्मोकी होता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को सीधे गैस की आंच पर भून लें जब तक छिलका काला न हो जाए. फिर छिलका हटाकर टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सरसों का तेल डालकर दरदरा पीस लें. यह चटनी दाल-चावल और रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है.
2. तीखी और फ्लेवरफुल मोमो चटनी
मोमो के साथ मिलने वाली लाल चटनी बहुत स्वादिष्ट और तीखी होती है. इसे बनाने के लिए सूखी लाल मिर्च को गरम पानी में भिगो दें. टमाटर उबाल लें. फिर मिर्च, टमाटर, लहसुन, नमक और थोड़ा सिरका डालकर कम पानी में पीस लें. गाढ़ी चटनी तैयार.
3. मीठा और खट्टा स्वाद के लिए ट्राइ करें – खजूर-इमली चटनी
यह चटनी चाट, समोसा, पकोड़े और दही भल्ले के साथ खाई जाती है. इसे बनाने के लिए खजूर और इमली को पानी में उबालकर नरम कर लें. फिर इसे पीसकर छान लें और इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएँ.
4. साउथ इंडियन स्वाद चाहिए तो बनाएं – नारियल चटनी
यह चटनी इडली, डोसा और वडा के साथ खाई जाती है. इसे ताजा नारियल, हरी मिर्च, भुना चना दाल, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. फिर राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
5. तीखा और मसालेदार महाराष्ट्रीयन स्वाद के लिए बनाएं – कोल्हापुरी ठेचा
यह महाराष्ट्र की बहुत प्रसिद्ध तीखी चटनी है. इसे बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन और नमक को सिलबट्टे या मिक्सर में दरदरा पीस लें. फिर इसमें थोड़ा गरम तेल डालकर मिला दें. ठेचा तैयार.
यह भी पढ़ें: सिंपल सामग्री से बनाएं रॉयल स्वाद वाला काजू मोती पुलाव, जानें शेफ संजीव कपूर की खास रेसिपी
The post अगर खाना स्वादिष्ट बनाना है तो शेफ संजीव कपूर की ये चटनियां जरूर सीखें appeared first on Naya Vichar.

