Hot News

अगले 24 घंटे के दौरान थर-थर कांपेगा बिहार, 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान और गोपालगंज जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को बहुत सावधानी बरतने को कहा गया है.

image 229
पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

कई जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जैसे जिले शमिल हैं. यहां स्थिति कम गंभीर मानी गई है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में फिलहाल शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी. ठंडी हवाओं और कम धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचने को कहा गया है. ऐसे मौसम में भी किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

मौसम विभाग की सलाह है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें. गाड़ी चलाते समय धीमी गति से चलें और लाइट का प्रयोग करें.

image 230
पटना मौसम विज्ञान केंद्र का आंकड़ा

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा तापमान का हाल

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान गया में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके बाद छपरा में 12.3 डिग्री, जहानाबाद में 12.4 डिग्री और डेहरी में 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें:  Bihar Road Accident: घने कोहरे और ठंड ने बुझा दी 7 जिंदगियां, बिहार में 24 घंटे में चार जिलों में भीषण सड़क हादसे

The post अगले 24 घंटे के दौरान थर-थर कांपेगा बिहार, 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट, देखिये लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top