Hot News

अगले 48 घंटे के दौरान बदला रहेगा बिहार के मौसम का हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज गति की ठंडी हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इससे ठंड का असर और अधिक महसूस होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रात के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

image 377
बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

इन जिलों में बदला रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में सुबह और देर शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. पटना, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है. बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका जिलों में भी ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी.

image 378
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का पूर्वानुमान

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि पटना में आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और सुहावना बना रहेगा. 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. ठंड में धीरे-धीरे कमी महसूस की जाएगी और दिन के समय मौसम अनुकूल रहेगा.

इसे भी पढ़ें:  498 करोड़ से भव्य बनेगा मोइनुल हक स्टेडियम, BCA और SIDPL के बीच हुआ करार, 30 एकड़ में फैलेगा क्रिकेट कॉम्प्लेक्स

image 380
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ, बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

The post अगले 48 घंटे के दौरान बदला रहेगा बिहार के मौसम का हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top