Hot News

अचानक सीएम आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय जायसवाल, बिहार चुनाव से पहले बड़े तैयारी

CM Nitish: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने रणनिति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के दलों के नेता प्रशासन बनाने का दावा ठोक रहे हैं. तय हो गया है कि एनडीए सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और वो ही सीएम फेस होंगे. लेकिन महागठबंधन में तेजस्वी के फेस पर एकजुटता नहीं है. कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि परिणाम आने के बाद इस बारे में बात होगी. इसी बीच बीजेपी के कई बड़े नेता सीएम नीतीश के आवास आये हैं.

सीएम आवास पर’जंगल राज’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई

मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे बीजेपी नेताओं को जंगलराज पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई. इस फिल्म को एनडीए के नेता प्रचार के दौरान हर गांव और जिले में दिखायेंगे. इसके जरिये लालू यादव के कार्यकाल पर निशाना साधने की तैयारी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

‘सुशासन vs जंगलराज’ के मुद्दे पर चुनाव को ले जाने की कोशिश

सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान हर जिले में एक बात कही थी कि 2005 से पहले बिहार में लड़कियां पढ़ती नहीं थी. अपराध का बोलबाला था. रात में लोग घर से बहार नहीं निकलते थे. बिहार में बदलाव 2005 के बाद तब आना शुरू हुआ जब प्रशासन बदली.

इस साल होने वाले चुनाव को एनडीए इसी मुद्दे पर लड़ना चाहती है. इसके अलावा रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास को भी एनडीए मुद्दा बना रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

The post अचानक सीएम आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय जायसवाल, बिहार चुनाव से पहले बड़े तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top