Ajit Pawar Funeral: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा. पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है. अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है.
महाराष्ट्र प्रशासन ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
अजित पवार की मौत पर महाराष्ट्र प्रशासन ने पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. 28 जनवरी से 30 जनवरी तक राजकीय शोक मनाया जाएगा. इस दौरान उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.
विमान हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत
बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे में विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती के पास उतर रहा था.
ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की नेतृत्व का बड़ा सवाल
अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज
अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान
Ajit Pawar Net Worth: करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति
Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे
विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग
The post अजित पवार का कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल appeared first on Naya Vichar.