Hot News

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार अ’धेड़ की मौ’त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग स्थित एस. मोड़ के निकट एनएच 322 पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. रामदेव सहनी के ज्येष्ठ पुत्र सुरेश सहनी (56) के रूप में की गई है। मृतक राज मिस्त्री के साथ जुगाड़ का काम करता था। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर सड़क को जाम कर यातायात ठप कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस की पहल पर सड़क जाम हटाया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त अधेड़ साइकिल पर सवार होकर राज मिस्त्री के साथ अपने काम पर जा रहा था। इस बीच बथुआ बुजुर्ग स्थित एस. मोड़ के निकट एन. एच.322 पर दक्षिण दिशा से आ रहे एक अज्ञात नियंत्रित वाहन ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना में साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अधेड़ को तत्काल बथुआ बुजुर्ग स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को लाकर एन. एच. 322 स्थित घटनास्थल को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आक्रोशित लोग घटनास्थल के समीप रोड ब्रेकर बनाने एवं मृतक के स्वजन को समुचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस के काफी समझाने –बुझाने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी निर्मला देवी, भाई उमेश सहनी एवं दिनेश सहनी तथा पुत्र संतोष कुमार सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top