Hot News

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

औरंगाबाद न्यूज : दाउदनगर-औरंगाबाद पथ में जिनोरिया के समीप हुई घटना

दाउदनगर.

दाउदनगर-औरंगाबाद पथ में जिनोरिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक की पहचान जिनोरिया गांव निवासी 35 वर्षीय फिरोज अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात युवक पैदल सड़क पार कर रहा था. उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. कुछ लोगों की नजर पड़ी, तो परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही युवक को मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मृतक की पत्नी शमा परवीन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. कर्मा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज अंसारी मेहनत-मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का जीवन-यापन करता था. उसका एक तीन वर्ष का बच्चा है. माता-पिता बुजुर्ग हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top