Hot News

अतिक्रमण से कराह रही विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़कें

लखीसराय.

शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़क अतिक्रमण का शिकार हो गया है. जिला प्रशासन की कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और अतिक्रमणकारी अपने हद से आगे बढ़ रहे हैं. विद्यापीठ चौक पर फुटपाथ पर ठेला व सब्जियां की दुकानें सज जाती है. इसके अलावा ई-रिक्शा चालक भी अपनी मनमानी करते रहते हैं. ई-रिक्शा व ऑटो सड़क आधे हिस्से को घेर लिया जाता है. बड़हिया रोड में बड़हिया, बालगुदर साबिकपुर आदि जगह व सूर्यगढ़ा रोड की ओर मानो, रामपुर, चंदनपुरा एवं सूर्यगढ़ा जाने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर ही पार्किंग जोन बना लिया. जिससे कि जाम की स्थिति एवं दुर्घटना का भय बना हुआ रहता है. वहीं मुख्य सड़क जाने के लिए हर घड़ी जाम की स्थिति बनी रहती हैं. जाम की स्थिति से निपटने के चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात किये गये हैं, लेकिन पुलिस की बात कोई ई-रिक्शा वाला या ऑटो वाले सुनते ही नहीं है. वहीं दूसरी ओर विद्यापीठ चौक के बस पड़ाव को भी स्थायी और अस्थायी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे कि ई-रिक्शा व ऑटो चालक वाले अपना वाहन सड़क पर खड़ा करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. अंचलाधिकारी अजय राठौर ने बताया कि विद्यापीठ चौक के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. विभिन्न कार्यक्रम व महोत्सव आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पदाधिकारी की व्यस्तता बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा. जिसमें विद्यापीठ चौक को भी शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अतिक्रमण से कराह रही विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़कें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top