Hot News

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में फिर गिरावट, ईरान से कारोबार की जांच बनी बड़ी वजह

Adani Group: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट आई है. यह गिरावट वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट के जरिए प्रतिबंधित ईरानी एलपीजी का आयात किया है? इस रिपोर्ट से निवेशकों की चिंता बढ़ी और शेयर बाजार में इसका सीधा असर देखने को मिला.

शेयर बाजार में गिरावट की स्थिति

रिपोर्ट के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को 2.2% की गिरावट के साथ खुले और 1.89% की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2.32% की गिरावट दर्ज की गई. ग्रुप की दूसरी कंपनियों में अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी 1% से 2% के बीच गिरावट देखने को मिली. हिंदुस्तान का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 0.4% नीचे बंद हुआ, जिसमें अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स सबसे अधिक नुकसान में रहे.

अदाणी ग्रुप की सफाई

इस मामले पर अदाणी ग्रुप की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को “आधारहीन और शरारतपूर्ण” बताया गया. प्रवक्ता ने कहा, “हम इस विषय पर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से किसी भी जांच की जानकारी नहीं रखते.” हालांकि, अमेरिकी न्याय विभाग और ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

इसे भी पढ़ें: जान लें हिंदुस्तान के किसान, इस डेट को आएगा PM Kisan की 20वीं किस्ता पैसा

2025 में अब तक लाभ में रहे अदाणी ग्रुप के शेयर

हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक अदाणी पोर्ट्स समूह की सबसे लाभकारी कंपनी रही है, जिसमें 16% की बढ़त देखी गई है. दूसरी ओर, अदाणी टोटल गैस अब तक 11% की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रही है. ईरान से व्यापारिक संबंधों की संभावित जांच ने अदाणी ग्रुप की छवि पर असर डाला है. हालांकि, कंपनी ने रिपोर्ट को गलत बताया है. फिर भी बाजार में निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही है. यदि जांच की पुष्टि होती है, तो यह समूह के लिए बड़े कानूनी और कारोबारी संकट का संकेत हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: प्रीति जिंटा के आंख मारते सबको पता चल गई सरपंच अय्यर की संपत्ति, जानकर करने लगेंगे इश्श्श

The post अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में फिर गिरावट, ईरान से कारोबार की जांच बनी बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top