Bomb Threat email Case: बिहार-झारखंड समेत देश की अदालतों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सनकी आदमी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है. इस आदमी को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. उसने कर्नाटक के मैसूर से ई-मेल के जरिए धमकी देने वाले सनकी आदमी को धर दबोचा है. मैसूर में वह किराए के मकान में रहता है और उसकी पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के तौर पर हुई है.
1,100 से अधिक भेजे धमकी भरे ईमेल
श्रीनिवास लुइस पर आरोप है कि उस पर आरोप है कि उसने पूरे देश में कई संस्थानों, हाई कोर्ट और प्रशासनी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,100 से अधिक झूठे धमकी भरे मैसेज भेजे थे. दिल्ली पुलिस ने बताया कि भेजी गई धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गई थीं. कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है. उसे दिल्ली लाया जाएगा, जिसके बाद गहन जांच की जाएगी.”
दिल्ली पुलिस ने ऐसे ट्रैक किया लोकेशन
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग, ईमेल ट्रेसिंग और साइबर इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया. इस इन्वेस्टिगेशन के दौरान उसका लोकेशन कर्नाटक के मैसूर का मिला. लोकेशन को ट्रैक करती हुई दिल्ली पुलिस जब मैसूर पहुंची, तो श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट कैंपस में पहुंची बीडीडीएस की टीम, देखें वीडियो
किराए के मकान में रहता है धमकी देने वाला
दिल्ली पुलिस ने बताया कि संस्थानों, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला श्रीनिवास लुइस कर्नाटक के मैसूर में किराए के मकान में रहता है. उसने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. हालांकि, उसकी इस स्थिति की गहन जांच की जाएगी. किराए के मकान की तलाश के दौरान पुलिस को उसके पास से एक लैपटॉप मिला है. पुलिस को आशंका है कि वह इसी के जरिए ईमेल करके धमकी देता था.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में बम का खौफ: धनबाद कोर्ट के बाद रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
The post अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक में दबोचा appeared first on Naya Vichar.

