Hot News

अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज

प्रतिनिधि, सीवान/महराजगंज: जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर शुक्रवार को शहर के बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदार और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्त्रीओं ने घरों में नमाज अदा की. साढ़े 12 बजे से ही शाही जामा मस्जिद व छोटी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी. अजान शुरू होने तक पूरा मस्जिद नमाजियों से भर गया.भीड़ की वजह से कई नमाजियों ने मस्जिद के बाहर परिसर में नमाज अदा कर दुआ मांगी. रजिस्ट्री कचहरी स्थित जामा मस्जिद, मखदूम सराय स्थित ग़ौसुल वरा अरबी कॉलेज, सहित जिले के सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गयी. पहले जुमा को इसमाईल शहीद रोड स्थित मस्जिद ए खिज्र में हाफिज व कारी मौलाना खुर्शीद अनवर ने कहा कि रमज़ान का महीना बहुत ही पवित्र महीना है ज्यादा से ज्यादा इबादत किजिए, समय की कदर किजिये क्यों कि जो समय बीत रहा है. वह लौट कर नही आने वाला है महराजगंज अनुमंडल के शाही जामा मस्जिद ,नखास चौक स्थित छोटी मस्जिद, टेघड़ा,शाहपुर,गौर, भिखाबाधं, रुकुन्दीपुर, बेलदारी टोला आदि मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटी.इस मौके पर इमाम और मौलानाओं ने तकरीर पेश किये. रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर नमाजियों को परेशानी न हो इसके लिए मस्जिदों में खासा इंतजाम किये गये थे. इसके बाद इफ्तार की तैयारी शुरू हो गयी. शिशु रोजेदारों में भी काफी खुशी शुक्रवार को रोजेदारों ने रोजे रख खुदा की इबादत की. इस बार नन्हे रोजेदार भी पीछे नहीं हैं. क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिशु इस बरकत के महीने में इबादत कर रहे हैं. खासकर ऐसे शिशु अधिक उत्साहित हैं जो अपने जीवन में पहली बार रोजा रख रहे हैं. दिन भर रोजे में रहने के बाद वे इफ्तार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top