कटिहार तेज धूप व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शनिवार को गर्म हवा की वजह से दोपहर में सड़कें सुनी हो गयी. लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गये. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. हालत यह रही कि दोपहर में सड़कें पूरी तरह से सुनी हो गयी. तेज धूप के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय से घर लौटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि कई स्कलों का टाइमिंग अब भी मॉर्निंग नहीं किया गया है. जिसके कारण बच्चों को क्लास में गर्मी से अधिक परेशान होना पड़ रहा है. तेज धूप के कारण मौसमी फलों खीरा, तरबूज, ककरी, बेल आदि की बिक्री बए़ गयी है. ठंडे पेय पदार्थ का भी लोग खुब सेवन कर रहे हैं. जबकि अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. चिकित्सक लोगों को धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post अधिकतम तापमन 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, तेज धूप ने लोगों को किया परेशान appeared first on Naya Vichar.

