Hot News

अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन

गुमला. नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन किया. इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति स्त्री के लिए आरक्षित है. यह पहली बार है जब नगर परिषद का अध्यक्ष स्त्री होगी. मंगलवार को सभी सात उम्मीदवार समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे. नामांकन केंद्र के बाहर भीड़ लगी थी. नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपने मुद्दे गिनाये. साथ ही गुमला शहर के विकास कैसे होगा. इसका प्लान बताया. इधर उम्मीदवारों के समर्थक पूरे उत्साह व जोश में थे. कई उम्मीदवारों ने मुहूर्त के अनुसार समय पर पहुंचकर नामांकन किया. उम्मीदवारों के साथ उनका समर्थन कर रहे नेतृत्व पार्टी के नेता भी थे. अपनी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के लिए नेताओं ने जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया है.

शकुंतला को भाजपा ने बनाया अपना समर्थित उम्मीदवार : दामोदर

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि लंबे संघर्ष व सेवा के बाद शकुंतला उरांव को भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है. शकुंतला काफी जुझारू व जनता के बीच रह कर काम करने वाली उम्मीदवार है. गुमला शहर की जो स्थिति है. इसके विकास के लिए जरूरी है कि शकुंतला उरांव की जीत हो. शकुंतला के मैदान में आने से चुनाव एकतरफा हो गया है. कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के साथ शकुंतला की टक्कर होगी.

अध्यक्ष पद के इन उम्मीदवारों ने नामांकन किया

सीता देवी (वार्ड संख्या- 04, मुहल्ला खड़िया पाड़ा, गुमला)

मधु मेरिना लकड़ा (वार्ड संख्या- 03 डुंबरटोली, गुमला)

रामेश्वरी उरांव (वार्ड संख्या- 19 मुरली बगीचा, गुमला)

शकुंतला उरांव (वार्ड संख्या- 15, धोबी मुहल्ला, गुमला)

जसमनी लुगून (वार्ड संख्या- 17. शास्त्री नगर, गुमला)

हर्षिता टोप्पो (वार्ड संख्या- 11 दुंदुरिया, डारूटोली, गुमला)

ज्योति कुजूर (वार्ड संख्या- 06, सिसई रोड गुमला)

The post अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top