Hot News

अनगड़ा के ग्रामीणों ने पशु तस्करों से छुड़ाए 33 बैल, तस्करी कर बंगाल ले जाने की थी योजना

जितेन्द्र कुमार
Animal Trafficking (अनगड़ा): पशु की तस्करी करके बंगाल ले जाया जा रहे 33 पशु (बैल) को शनिवार की रात 3 बजे सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नवागढ़ में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. हालांकि मौके से पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे. बताया जाता है कि सिकिदिरी व अनगड़ा थाना क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सभी गोवंशीय पशु की अवैध तस्करी करके हांककर उसे सोसो डेगाडेगी पुल के पास लाया जा रहा था, इसमें करीब बीस जोड़ा बैल थे. जैसे ही पशु तस्कर बैल को लेकर स्वर्णरेखा नदी को पार करने के लिए सोसो के डेगाडेगी पुल के पास पहुंचे, आसपास के ग्रामीणों ने तस्करों को खदेड़ना शुरू कर दिया.

पुलिस ने ग्रामीणों को सौंप दिए सभी पशु

ग्रामीणों की इस कार्रवाई से सभी पशु और पशु तस्कर इधर-उधर भागने लगे. करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में जा रहे पशु तस्कर पशुओं को छोड़कर फरार हो गये. इसी क्रम में कुछ पशु भी भाग गए. ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र से गोवंशीय तस्करी नहीं होने दिया जाएगा. बाद में घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने सिकिदिरी थाना को दी, थाना प्रभारी सचिन मिश्रा शनिवार की सुबह नवागढ़ पहुंचे व ग्रामीणों के साथ बैठक कर जब्त पशुओं को ग्रामीणों के बीच वितरित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, साथ ही जब्त पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड बंद के दौरान गुमला में उग्र विरोध, CM हेमंत को चेतावनी, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

गिरिडीह के सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद बवाल, पोस्टमार्टम नहीं होने पर ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़

The post अनगड़ा के ग्रामीणों ने पशु तस्करों से छुड़ाए 33 बैल, तस्करी कर बंगाल ले जाने की थी योजना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top