Hot News

अनुकंपा पर चयनित 143 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र,डीएम की पहल में झलकी संवेदनशीलता, अनुकंपा पर चयनित अभ्यर्थियों को मिला नया जीवन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : राज्य प्रशासन की संवेदनशील पहल और जिलापदाधिकारी के प्रयास का परिणाम है कि बुधवार को समस्तीपुर में अनुकंपा के आधार पर चयनित 143 अभ्यर्थियों को विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के चेहरों पर संबल और संतोष की चमक साफ झलक रही थी। सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और डीपीओ (स्थापना) सत्यम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीईओ ने डीएम का स्वागत पौधा भेंट कर किया। डीएम रोशन कुशवाहा ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रशासनी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का माध्यम है। आप सभी से अपेक्षा है कि निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।” डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अनुकंपा पर मिली यह नियुक्ति न केवल प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करेगी, बल्कि विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को गति भी देगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सत्यम कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार को कुल 121 विद्यालय लिपिक और 22 विद्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 27 अगस्त को माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा 135 लिपिक और 11 परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के बीच उल्लास और संतोष का माहौल देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार के लिए राहत की घड़ी बताते हुए कहा कि इस अवसर से उनकी आजीविका को संबल मिलेगा और वे अपने दिवंगत अभिभावकों के सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।समारोह में कई वरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्सव का माहौल रहा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top