Hot News

अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में ‘भूमिहार मेंशन’, कहां है यह जगह?

Bhumihar Mansion| उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद ‘भूमिहार मेंशन’ काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर लोग भूमिहार मेंशन के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. किसी ने लिखा है कि एनकाउंटर मन में बहुत से सवाल खड़े करता है. यही यूजर आगे लिखता है कि अगर इस लड़के का एनकाउंटर किया जा सकता है, तो बाकी का क्यों नहीं? बाकी माफिया को क्यों शरण दी जा रही है? एक यूजर लिखता है कि अनुज को सुधरने का मौका दिया जा सकता था. वह मजबूरी में गैंगस्टर बना था, शौक से नहीं. एक यूजर लिखता है, ‘भूमिहार समझ गया होगा.’

अनुज कनौजिया एनकाउंटर का भूमिहार मेंशन कनेक्शन

आईए, आपको बताते हैं कि भूमिहार मेंशन का अनुज कनौजिया के एनकाउंटर से क्या कनेक्शन है. दरअसल, यह वही जगह है, जहां अनुज कनौजिया का एनकाउंटर हुआ. यह जगह पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटा इलाका है. गोविंदपुर में विकसित इस टाउनशिप का नाम अमलतास सिटी है. इसी अमलतास सिटी में मौजूद है भूमिहार मेंशन. भूमिहार मेंशन में अनुज कनौजिया ने अपना ठिकाना बना रखा था.

Bhumihar Mansion Govindpur Jamshedpur News
इसी मिनी ट्रक से एमजीएम ले जाया गया अनुज कनौजिया का शव. फोटो : नया विचार

जमशेदपुर के मुखबिर ने यूपी पुलिस को दी अनुज कनौजिया की जानकारी

लंबे समय से फरार उत्तर प्रदेश के इस शार्प शूटर के बारे में जमशेदपुर के एक मुखबिर ने सूचना दी कि वह अमतलास सिटी के भूमिहार मेंशन में छिपा है. इसके बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया और भूमिहार मेंशन को घेरकर अनुज कनौजिया को सरेंडर करने के लिए कहा. अनुज ने सरेंडर करने की बजाय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बम से भी पुलिस बल पर हमला किया. यूपी एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया मारा गया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन कारोबारी चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर है भूमिहार मेंशन का मालिक

एनकाउंटर में अनुज कनौजिया के मारे जाने के बाद भूमिहार मेंशन चर्चा में है. भूमिहार मेंशन के असली मालिक के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका मालिक चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर है. चिंटू सिंह जमीन कारोबारी है. बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. भूमिहार मेंशन को पुलिस ने सील कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

31 मार्च को ईद के दिन 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां चेक करें

Eid 2025: रांची में ईदगाहों के पास रोड डायवर्ट, रिम्स ओपीडी बंद, सुरक्षा में 2000 जवान तैनात

Happy Eid Ul Fitr 2025: चाईबासा और आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से मना ईद का त्योहार

रांची-दरभंगा हवाई सेवा और राउरकेला-जयनगर ट्रेन पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

The post अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में ‘भूमिहार मेंशन’, कहां है यह जगह? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top