Hot News

अनुपस्थित परीक्षार्थी की जगह दूसरे ने दी आठवीं की परीक्षा

मयूरहंड. प्रखंड के मंधनिया मध्य विद्यालय में 10 मार्च को राज्य प्रशासन द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थी की जगह दूसरे परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मुखिया मंजीत सिंह ने डीएसई व बीडीओ मनीष कुमार को पत्र देकर विद्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा देवी पर कार्रवाई की मांग की. आवेदन की प्रतिलिपि डीसी व डीडीसी को भी दी गयी है. बताया जाता है कि उक्त स्कूल में करमा मध्य विद्यालय के बच्चों का सेंटर पड़ा था. छात्र उत्तम कुमार भुइयां परीक्षा के दिन अनुपस्थित था, उसकी जगह दूसरा छात्र परीक्षा लिख रहा था. मुखिया ने कहा कि इस मामले की जानकारी बीपीओ जूनिका हेम्ब्रम को दी गयी थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया.

मेडिकल बोर्ड करेगा फार्मासिस्ट पर लगे आरोप की जांच

चतरा. सदर अस्पताल में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों से दोहन हो रहा है. अस्पताल में कुछ दवा दी जाती है, शेष दवा के लिए फार्मासिस्ट द्वारा अपने संबंधी की दुकान में भेज दिया जाता है. एक मरीज ने बताया कि इलाज कराने के लिए अस्पताल आये थे. चिकित्सक ने जांच के बाद दवा लिखी. इसके बाद मेडिसिन काउंटर गये. वहां फार्मासिस्ट ने कुछ दवा दी गयी. बाकी दवा के लिए दवा दुकान का नाम बता कर भेज दिया. मजबूरी में वहीं से दवा खरीदनी पड़ी. इधर, फार्मासिस्ट ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया है. वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. गुरुवार को मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अनुपस्थित परीक्षार्थी की जगह दूसरे ने दी आठवीं की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top