Hot News

अपनी मेहनत से नाम रोशन करें : फादर अगस्तुस

चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में क्रिसमस मिलन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्रिसमस पर्व को लेकर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती के बीच स्नातक के विद्यार्थियों को विदाई दिया. इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर अगस्तुस एक्का ने विधिवत रूप से किया. मौके पर फादर अगस्तुस ने विद्यार्थियों को जीवन का मूल मंत्र दिया. कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों और शांति की स्थापना करना है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा की आप इस संस्थान के राजदूत हैं. अपनी मेहनत से समाज और देश का नाम रोशन करें. वहीं पवित्र धन्यवादी मिस्सा भी बलिदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अपनी मेहनत से नाम रोशन करें : फादर अगस्तुस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top