Hot News

अप्रैल तक पूरी होगी 6 KM टनल, फिर शुरू होगा पटना मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम

Patna Metro: मेट्रो कॉरिडोर-टू के अंतर्गत मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक टनल खुदाई का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. इस 6 किलोमीटर लंबे भूमिगत ट्रैक की खुदाई का काम इसी साल अप्रैल तक पूरी तरह संपन्न हो जाएगा.

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और पटना मेट्रो के एमडी संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. फिलहाल पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच महज एक किलोमीटर का हिस्सा शेष है, जिसके पूरा होते ही टनल का ढांचा तैयार हो जाएगा.

टनल निर्माण अंतिम चरण में

पटना मेट्रो के इस हिस्से में कुल लगभग छह किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग बननी है. अधिकारियों के मुताबिक अब केवल करीब एक किलोमीटर हिस्से की खुदाई शेष है. जैसे ही यह पूरा होगा, स्टेडियम से विश्वविद्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान और जंक्शन तक का अंडरग्राउंड लिंक तैयार हो जाएगा.

निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारियों ने बताया कि खुदाई का काम आधुनिक मशीनों की मदद से तेजी से चल रहा है और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. टनल तैयार होते ही अगला बड़ा काम पटरी बिछाने और सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का होगा. इसके लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा.

टीबीएम मशीनों से तेज हुई खुदाई

टनल निर्माण के लिए दो टनल बोरिंग मशीनें लगाई गई हैं. पहली मशीन ने सैकड़ों मीटर खुदाई कर ली है, जबकि दूसरी मशीन भी लगातार आगे बढ़ रही है. दोनों मशीनों की मदद से सुरंग निर्माण की रफ्तार पहले से बेहतर हुई है. भूमिगत संरचनाओं के कारण कई जगह तकनीकी चुनौतियां आईं, लेकिन नई तकनीक और रिंग सपोर्ट सिस्टम के जरिए काम जारी रखा गया.

मंदिर और पुराने भवन बने चुनौती

टनल निर्माण के दौरान कुछ पुरानी इमारतें और धार्मिक संरचनाएं सामने आईं, जिनके कारण मशीनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. सुरक्षा के लिहाज से पास के पुराने भवन खाली कराए गए और मशीनों को सावधानी से आगे बढ़ाया गया ताकि किसी संरचना को नुकसान न पहुंचे.

इन बाधाओं को पार करने के बाद अब खुदाई फिर से गति पकड़ चुकी है और अप्रैल तक टनल पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

मेट्रो परियोजना के पूरा होने के बाद

पटना में ट्रैफिक दबाव कम होने, यात्रा समय घटने और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है. शहर के लाखों यात्रियों के लिए यह परियोजना शहरी परिवहन में बड़ा बदलाव ला सकती है.

Also Read: होली पर घर जाना हुआ आसान, पटना और पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

The post अप्रैल तक पूरी होगी 6 KM टनल, फिर शुरू होगा पटना मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top