Hot News

अफ्रीकन चीतों का भारतीय शेरों ने किया शिकार, हार्दिक-तिलक के दम पर T20I सीरीज किया अपने नाम

IND vs SA 5th T20I: तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विस्फोटक अर्धशतकों की बदौलत हिंदुस्तान ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. हिंदुस्तान ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलाने के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमस ने हिंदुस्तान को शानदार शुरुआत दी और इसके बाद का काम तिलक और हार्दिक ने पूरा किया. दोनों ने मेहमान टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. हिंदुस्तान ने 231 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा किया, जहां पांड्या और वर्मा की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए मात्र 44 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी की. पांड्या ने प्रोटियाज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अंतिम ओवर में डीप मिड-विकेट पर कैच आउट होने से पहले मात्र 25 गेंदों में 63 रन बनाए. वर्मा भी अंतिम ओवर में रन आउट हो गए, लेकिन 42 गेंदों में 73 रन बनाए.

हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया था 232 रनों का लक्ष्य

232 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने शुरुआत में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक रोके नहीं रुक रहे थे. उन्होंने 35 गेंद पर 65 रन बना डाले. हालांकि हिंदुस्तान ने दूसरे ओपनर रीजा हैंड्रिक्स को 13 रन के स्कोर पर सस्ते में पवेलियन भेज दिया. डेवाल्ड ब्रेविस ने कुछ बड़े शॉट लगाए और 17 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर ने हालांकि कोई विकेट नहीं लिए, लेकिन किफायती गेंदबाजी की. वरुण चक्रवर्ती महंगे तो साबित हुए, लेकिन 4 बल्लेबाजों को आउट किया. जसप्रीत बुमराह ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और दो विकेट भी अपने नाम किए.

हिंदुस्तानीय पारी की बात करें तो उप-कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से सैमसन को मौका दिया गया और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया. सैमसन 22 गेंदों में 37 रन बनाकर जॉर्ज लिंडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. सूर्यकुमार यादव एक फिर नाकाम रहे और केवल पांच रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गए. 10 ओवरों के बाद, वर्मा और यादव क्रीज पर नाबाद रहते हुए हिंदुस्तान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया. पांड्या का बल्ला आज आग उगल रहा था, उन्होंने अपनी पहली आठ गेंदों पर ही 32 रन बना लिए. 15वें ओवर में, वर्मा ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर चौका लगाकर अपना छठा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया.

हार्दिक पांड्या का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

तिलक के इस मुकाम के तुरंत बाद पांड्या ने विस्फोटक अर्धशतक बनाया, जो उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में पूरा किया. यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैचों में किसी हिंदुस्तानीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था. हिंदुस्तान के लिए पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है. हिंदुस्तानीय टीम की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि डिफेंडिंग चैंपियन आगामी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार है. शनिवार को जब हिंदुस्तानीय टीम का चयन होगा तो इस सीरीज के प्रदर्शन पर भी नजरें होंगी. शुभमन गिल की चोट एक चिंता है, लेकिन जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज से पहले उनके फिट हो जाने की पूरी उम्मीद है.

फेक ग्राफिक्स से सावधान रहें

Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की नया विचार के Logo वाली भ्रामक तस्वीर
Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की नया विचार के Logo वाली भ्रामक तस्वीर

ये भी पढ़ें…

IND vs SA 5th T20I: संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी, सूर्या ने किए टीम में 3 बदलाव

14 Second का वीडियो, Josh Englis ने PBKS के साथ कर दिया स्कैम! नीलामी के बाद हनीमून किया पोस्टपोन

The post अफ्रीकन चीतों का हिंदुस्तानीय शेरों ने किया शिकार, हार्दिक-तिलक के दम पर T20I सीरीज किया अपने नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top