Hot News

अब जंक्शन पर चलते-फिरते भी ले सकेंगे टिकट, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Gaya Junction News: गया रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन में सफर करनेवाले रेलयात्रियों के लिए एक खास समाचार है. अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकटघर में लाइन लगने की जरूरत नहीं है. क्योंकि गया रेलवे स्टेशन पर चलते-फिरते यात्रियों को हैंडहेल्ड डिवाइस के माध्यम से अनारक्षित टिकट मिलेगा. यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गयी है.

सीनियर डीएसपी ने क्या बताया

यात्रियों को चलते-फिरते टिकट देने के लिए गया जंक्शन पर दो मोबाइल काउंटर खोले गये हैं. इस संबंध में सीनियर डीएसपी सुधांशु रंजन ने बताया कि अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. अब टीटीइ के द्वारा या फिर स्टेशन एरिया में मौजूद रेलकर्मी हैंडहेल्ड डिवाइस से टिकट बनाकर यात्रियों को दे देंगे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

टिकट खरीदने में होगी आसानी

टिकटिंग व्यवस्था में विस्तार करते हुए गया जंक्शन पर नयी “मोबाइल UTS” सुविधा की शुरुआत की गयी है. इसके माध्यम से स्टेशन पर यात्री मोबाइल यूटीएस मशीन के साथ तैनात रेलकर्मी से चलते-फिरते आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा स्टेशनों पर परंपरागत टिकट काउंटर, एटीवीएम के साथ-साथ यूटीएस मोबाइल एप से टिकट की सुविधा पहले से मौजूद है. यह एक आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है. जिससे यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी.

इसे भी पढ़ें: गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदला, इस वजह से देर से चली महाबोधि एक्सप्रेस

The post अब जंक्शन पर चलते-फिरते भी ले सकेंगे टिकट, यात्रियों के लिए खुशसमाचारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top