Lemon Storage Hack: गर्मियों का मौसम आते ही नींबू का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ठंडा-ठंडा नींबू पानी हो, शरबत हो या फिर खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चटनी, हर चीज में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है. इसकी खट्टास और ताजगी किसी भी सिंपल डिश को भी खास बना देती है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखने लगते हैं. कई बार तो नींबू इतने सख्त हो जाते हैं कि इनका रस निकालना भी मुश्किल हो जाता है. नतीजा ये होता है कि इनका सही से इस्तेमाल नहीं हो पाता है और न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है, जिससे पैसे की भी बर्बादी होती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो एक आसान सा स्टोरेज हैक अपनाकर नींबू ताजा रख सकते हैं. इस स्टोरेज टिप्स को कंटेंट क्रिएटर शशांक ने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर पोस्ट में शेयर किया है. इस आसान टिप को अपनाकर आप नींबू को 2 हफ्ते तक फ्रेश रख सकते हैं.
नींबू को कैसे स्टोर करें?
- नींबू को स्टोर करने से पहले आप नींबू पर हल्की-सी तेल की परत लगा दें. इससे नींबू के ऊपर एक प्रोटेक्टिव कोटिंग बन जाती है, जो इसकी नमी को जल्दी खत्म होने से रोकती है. इस वजह से नींबू जल्दी नहीं सूखते और लंबे समय तक रसीले बने रहते हैं.
- इसके बाद इन्हें एक एयरटाइट डिब्बे में डाल दें. एयरटाइट कंटेनर हवा और एक्स्ट्रा नमी को कंट्रोल करता है. एयरटाइट डिब्बे को फ्रिज में रख दें. इससे नींबू न तो नरम पड़ते हैं और न ही जल्दी खराब होते हैं.
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स
The post अब नहीं जल्दी खराब होंगे नींबू, अपनाएं क्रिएटर शशांक का तरीका appeared first on Naya Vichar.

