Hot News

अब यूक्रेन की खैर नहीं! रूस का साथ देगा दुनिया का सबसे बड़ा तानाशाह, 30000 सैनिकों के साथ जंग में एंट्री

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब उत्तर कोरिया की सीधी एंट्री हो रही है. उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग इस जंग में रूस की मदद के लिए अपने 30,000 अतिरिक्त सैनिक भेज सकता है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल नवंबर तक उत्तर कोरिया 25 से 30 हजार अतिरिक्त सैनिकों को रूस की सहायता के लिए जा सकते हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के खुफिया दस्तावेजों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक रूसी सेना को मजबूती देने और जंग में मॉस्को की मदद करने के लिए उत्तर कोरिया अपने सैनिकों को भेज रहा है. ये सैनिक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की घुसपैठ को रोकने में रूसी सेना की मदद कर सकते हैं.

उत्तर कोरिया कर रहा है रूस की मदद

सेटेलाइट चित्रों में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के लिए जो जहाज का इस्तेमाल किया गया था वो एक बार फिर रूसी बंदरगाह पर खड़ा दिखाई दे रहा है. और कार्गो विमानों के पैटर्न से पता चल रहा है कि सैनिकों को ले जाने वाले रूट भी एक्टिव थे. रूस की यूक्रेन के साथ जंग में उत्तर कोरिया पहले भी रूस की मदद करता आया है. बीते साल उत्तर कोरिया ने गुपचुप अपने 11000 सैनिकों को रूस भेजा था. बाद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस तैनाती की पुष्टि की थी. बीते साल अक्तूबर महीने  में प्रिमोर्स्की क्राय के सर्गेवका सैन्य अड्डे पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को अग्रिम मोर्चे के लिए उपकरण सौंपते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी है घमासान लड़ाई

रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार को यूक्रेन सेना के हमले में रूसी नौसेना के उप प्रमुख मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव के मारे जाने की समाचार आ रही है. यूक्रेन सेना से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल पर मिखाइल गुडकोव  के मारे जाने की पुष्टि की गई है. कुर्स्क क्षेत्र के कोरेनेवो में एक कमांड पोस्ट पर  मिखाइल गुडकोव तैनात थे. बताया जा रहा है कि यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में 10 अन्य सैनिकों की मौत हो गई है.  

यूक्रेन को हो रही है हथियारों की कमी

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की सेना को हथियारों की कमी से जूझना पड़ रहा है. अमेरिका से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई नहीं हो पा रही है. कुछ समय पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि अगर अमेरिका हथियार की आपूर्ति पर रोक लगाता है तो इसका फायदा रूस को होगा. दरअसल, अमेरिका ने अपने हथियारों के भंडार में कमी होने का हवाला देते हुए यूक्रेन को भेजे जाने वाले कुछ हथियारों की खेप की आपूर्ति रोक दी है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिका के हथियार भंडार की समीक्षा किए जाने और इसमें कमी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकी गई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने यूक्रेन को कुछ हथियार देने का वादा किया था ताकि वह रूस के खिलाफ जारी युद्ध में अपनी सुरक्षा कर सके.

The post अब यूक्रेन की खैर नहीं! रूस का साथ देगा दुनिया का सबसे बड़ा तानाशाह, 30000 सैनिकों के साथ जंग में एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top