Hot News

अब रात में नहीं चलेंगी यूपी रोडवेज की बसें, 8 बजे के बाद सुबह का करना होगा इंतजार

UP Roadways: नोएडा की दिशा में रात के सफर की योजना बना रहे आगरा के यात्रियों को अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. आगरा ISBT से नोएडा के लिए रात 8 बजे के बाद कोई भी बस परिवहन निगम द्वारा संचालित नहीं की जाती है. यह जानकारी ISBT प्रभारी महावीर सिंह ने दी है.

रात के बाद यात्रियों को हो रही परेशानी

परिवहन निगम द्वारा दिन भर नोएडा और आनंद विहार के लिए लगभग 45 बसें चलाई जाती हैं, जिनमें अन्य डिपो की बसें भी शामिल होती हैं. लेकिन रात 8 बजे के बाद बस सेवा पूरी तरह बंद हो जाती है. अंतिम बस नोएडा डिपो की होती है, जो कई बार रद्द भी कर दी जाती है. इससे यात्रियों को मजबूरी में हरियाणा या अन्य डिपो की बस पकड़कर काले खां बस अड्डे जाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- ‘चार दशक का दर्द, अब सटीक जवाब’- टोक्यो में आतंकवाद पर गरजे बीजेपी सांसद बृजलाल

यह भी पढ़ें- प्रशासनी ताले भी चोरों के आगे फेल, आंधी आई… और दफ्तर से लाखों की नकदी लेकर चंपत

ISBT प्रशासन का पक्ष

ISBT प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार, रात के समय नोएडा रूट पर सवारी कम मिलती हैं, इसलिए बस सेवा बंद रखी जाती है. ऐसे में रात के समय आगरा से नोएडा जाने की योजना बनाने से पहले ISBT के पूछताछ केंद्र से जानकारी अवश्य प्राप्त करें, जिससे किसी असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यूपी से रायपुर-दुर्ग तक जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, जानें डिटेल्स

The post अब रात में नहीं चलेंगी यूपी रोडवेज की बसें, 8 बजे के बाद सुबह का करना होगा इंतजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top