Hot News

अब साल में 2 बार होगी CA फाइनल परीक्षा, ICAI इंटर की डेट भी बदली

CA Final Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है. जारी नोटिस के अनुसार अब CA Final परीक्षा हर साल सिर्फ मई और नवंबर में आयोजित की जाएगी. यह नया नियम मई 2026 से लागू होगा. साथ ही सीए इंटर एग्जाम की डेट भी बदल गई है.

पहले सीए फाइनल की परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में कराई जाती थी. संस्थान का कहना है कि यह फैसला स्टूडेंट्स और अन्य संबंधित पक्षों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखकर लिया गया है.

CA Final Exam 2026: क्या है फाइनल परीक्षा?

CA Final, चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का तीसरा और लास्ट लेवल होता है. इसे पास करने के बाद ही उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बन सकते हैं. यह परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है और इसमें सफल होने के लिए अच्छी तैयारी और लगातार मेहनत की जरूरत होती है.

ICAI हर साल देश और विदेश दोनों जगहों पर CA Final परीक्षा आयोजित करता है. नए बदलाव के बाद अब स्टूडेंट्स को साल में दो ही मौके मिलेंगे, जिससे तैयारी का प्लान थोड़ा अलग तरीके से बनाना होगा.

ICAI CA Inter Re Exam Schedule Notice

CA Inter Exam Notice

CA Inter Exam 2026 परीक्षा शेड्यूल

ICAI ने मई 2026 में होने वाली CA Inter परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी. ICAI ने CA Intermediate परीक्षा के शेड्यूल में भी हल्का बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 3 मई 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे 5 मई 2026 से आयोजित किया जाएगा. नीचे टेबल में एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं-

ग्रुप परीक्षा की तारीख
Group I 5 मई 2026
Group I 7 मई 2026
Group I 9 मई 2026
Group II 11 मई 2026
Group II 13 मई 2026
Group II 15 मई 2026

ICAI ने यह भी साफ किया है कि Foundation, Final और Post Qualification Course (PQC) की बाकी परीक्षाओं के शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. सिर्फ CA Final परीक्षा की फ्रीक्वेंसी को तीन बार से घटाकर दो बार किया गया है.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बैंकिंग में बनाना चाहते हैं करियर, जानें क्या है BBI कोर्स

The post अब साल में 2 बार होगी CA फाइनल परीक्षा, ICAI इंटर की डेट भी बदली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top