फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी, 2026) अपना 9वां बजट पेश करके इतिहास रच दिया. इस बजट में सबसे बड़ा ‘सरप्राइज’ इंडियन रेलवे के लिए रहा. प्रशासन ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एकदम नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान तैयार किया है.
कनेक्टिविटी का ‘सुपरफास्ट’ अवतार
निर्मला सीतारमण के मुताबिक, इन नए रूट्स का मकसद बड़े शहरों के बीच की दूरी को कम करना और इकोनॉमी को बूस्ट देना है. वित्त मंत्री ने साफ किया कि यूनियन बजट 2026-27 के तहत ये कॉरिडोर रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे. आसान शब्दों में कहें तो, अब घंटों का सफर मिनटों में तय होगा. इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ ट्रेवल आसान होगा, बल्कि बिजनेस और जॉब्स के नए मौके भी खुलेंगे.
किन शहरों की चमकेगी किस्मत? ये हैं वो 7 रूट्स:
बजट में जिन रूट्स का जिक्र किया गया है, उनकी लिस्ट काफी लंबी और इम्प्रेसिव है:
मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु,बेंगलुरु से चेन्नई, हैदराबाद से चेन्नई, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी.
The post अब हाई-स्पीड से दौड़ेगा इंडिया! निर्मला सीतारमण ने दी 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात; देखें क्या लिस्ट में आपके शहर का नाम है? appeared first on Naya Vichar.