Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में अभिषेक ने 3 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए. अभिषेक ने डक का हैट्रिक अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 2026 में अभिषेक अब तक 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. हालांकि इस मामले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब टॉप पर हैं. 2025 में अयूब 6 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे अभिषेक
इससे पहले अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की सबसे अधिक चर्चा हुई थी, लेकिन जब टीम में उनकी वापसी हुई तो सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में अभिषेक 4 गेंद स्पोर्ट्सकर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए.
यूएसए के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए थे अभिषेक शर्मा
यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे. अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. पेट में इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए थे.
The post अभिषेक शर्मा ने ‘डक हैट्रिक’ का बनाया रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश appeared first on Naya Vichar.
