लोकसभा में शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि सदन चले. प्रश्नकाल सभी सदस्यों का समय होता है. आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलने देना चाहते हैं. गतिरोध पैदा करना चाहते हैं.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सभी सदस्यों का समय होता है और आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का प्रश्न भी सूचीबद्ध है. उन्होंने कहा कि हंगामे के कारण इस सत्र में अभी तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका है.
VIDEO | Parliament Session: “19 hours 13 minutes of the House has been wasted so far due to disruptions; people elected you for discussion, not for sloganeering,” says Lok Sabha speaker Om Birla.#BudgetSession2026 #ParliamentSession2026
(Source: Third Party)
(Full video… pic.twitter.com/cEKa5NjEU1
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा सदन से : ओम बिरला
बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि 140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा रहती है कि सदन चले, यहां चर्चा और संवाद हो. अगर आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करने चाहते हैं, सदन की मर्यादाओं को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता. उन्होंने कुछ मिनट के अंदर ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.
यह भी पढ़ें : ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
प्रश्नकाल शुरू कराया गया
सदन की बैठक शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के सांसद राजपाल सिंह का नाम पूरक प्रश्न पूछने के लिए पुकारा. इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए.
लोकसभा में जारी है गतिरोध
सदन में सोमवार से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है और कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव का मुद्दा नहीं उठाने देने, विपक्ष के आठ सदस्यों को आसन की अवमानना के मामले में निलंबित करने समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं. गुरुवार को, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना पारित कर दिया गया.
The post अभी तक लोकसभा का 19 घंटे 13 मिनट हुआ बर्बाद, बोले स्पीकर ओम बिरला appeared first on Naya Vichar.
