Hot News

अमेरिका में भारत का कूटनीतिक दांव, सांसदों से मिले राजदूत विनय क्वात्रा, व्यापार-रक्षा और टेक्नोलॉजी पर हुई बड़ी बातचीत

अमेरिका में हिंदुस्तान के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने गुरुवार को इंडिया हाउस में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 12 माननीय सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने हिंदुस्तान-अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तृत बातचीत की. क्वात्रा ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में दोनों पार्टियों से लगातार मिल रहे समर्थन का उन्हें स्वागत है. बातचीत में व्यापार, आर्थिक संबंध, नई तकनीक और नवाचार, मजबूत रक्षा सहयोग और आतंकवाद विरोधी प्रयासों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में हिंदुस्तान की अनुमानित 7 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि इस साझेदारी को और मजबूत करेगी.

कांग्रेस स्टडी ग्रुप ऑन इंडिया का स्वागत

क्वात्रा ने विशेष रूप से कांग्रेस स्टडी ग्रुप ऑन इंडिया के सह-अध्यक्ष डेबोरा रॉस और रॉब विटमैन का स्वागत किया. यह पहल अमेरिका की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट के साथ हिंदुस्तान की भागीदारी बढ़ाने के लिए की गई है. इस पहल को एसोसिएशन ऑफ फॉर्मर मेंबर्स ऑफ कांग्रेस और राउंडग्लास फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के अन्य सदस्यों जैसे जिम कोस्टा, बिल हुइजेंगा, अमी बेरा, डोनाल्ड नॉरक्रॉस, रॉन एस्टेस, क्रिसी हुलाहन, जे ओबरनोल्टे, नथानिएल मोरन, जूली जॉनसन और जेफरसन श्रेव के साथ द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रचनात्मक बातचीत की.

द्विपक्षीय व्यापार समझौता और बातचीत

हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है. इस समझौते में अमेरिका में हिंदुस्तानीय सामानों पर लगे 50 प्रतिशत शुल्क को कम करने की रूपरेखा भी शामिल है. क्वात्रा ने बताया कि यह बैठक पिछले दो महीनों में उनके द्वारा शीर्ष अमेरिकी सांसदों के साथ दूसरी महत्वपूर्ण मुलाकात थी. इससे पहले 1 दिसंबर को उन्होंने अमेरिकी सांसदों के समूह के साथ ऊर्जा, रक्षा और व्यापार क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की थी. उस दौरान उन्होंने सीनेटर लिंडसे ग्राहम, रिचर्ड ब्लूमेंथल, शेल्डन व्हाइटहाउस, पीटर वेल्च, डैन सुलिवन और मार्कवेन मुलिन का स्वागत किया था.

अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स से मुलाकात

गुरुवार को क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स से भी मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि इंडिया हाउस में सीनेटर स्टीव डेन्स का स्वागत और मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ. हमने व्यापार, तकनीक और नवाचार सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उनके विचार और सहयोग की मैं बहुत सराहना करता हूं.

ये भी पढ़ें:

इधर मचाडो ट्रंप से मिलीं, उधर डेल्सी ने दिया अपना पहला भाषण, ट्रंप को चुनौती या सरेंडर? वेनेजुएला की राष्ट्रपति क्या बोलीं?

नहीं मान रहे ट्रंप, ग्रीनलैंड पहुंचने लगी यूरोपीय सेना, डेनमार्क के लिए आगे बढ़ा NATO, अब क्या करेगा US?

The post अमेरिका में हिंदुस्तान का कूटनीतिक दांव, सांसदों से मिले राजदूत विनय क्वात्रा, व्यापार-रक्षा और टेक्नोलॉजी पर हुई बड़ी बातचीत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top