Hot News

अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह

दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI मॉडल ChatGPT इन दिनों एक नए विवाद में घिर गई है. वजह है अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) के साथ उसकी साझेदारी. इस डील के बाद अमेरिका में कुछ यूजर्स ChatGPT से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ Anthropic के Claude जैसे दूसरे AI टूल्स की ओर रुख कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ChatGPT के मोबाइल ऐप को अनइंस्टॉल करने वालों की संख्या में भी तेज उछाल देखने को मिला है.

ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में हुई बढ़ोतरी

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में एक ही दिन में करीब 295% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आम तौर पर यह आंकड़ा रोजाना करीब 9% के आसपास रहता है. इसलिए यह उछाल OpenAI की मार्केट पकड़ के लिए चिंता की बात माना जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ, Anthropic के AI मॉडल Claude के मोबाइल ऐप की डाउनलोडिंग में तेजी आई है. Similarweb के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में Claude के डाउनलोड जनवरी के मुकाबले लगभग 20 गुना तक बढ़ गए. हालांकि, रिपोर्ट यह भी साफ करती है कि इस पूरी बढ़त को सिर्फ नेतृत्वक विवाद से जोड़कर देखना सही नहीं होगा.

आखिर यूजर्स ChatGPT छोड़कर Claude की तरफ क्यों जा रहे हैं? 

इस बहस ने तब जोर पकड़ा जब OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Department of Defense) के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया. जैसे ही यह समाचार सामने आई, ChatGPT मोबाइल ऐप के डाउनलोड्स में तेज गिरावट देखने को मिली. कई आलोचकों का मानना है कि आम इस्तेमाल के लिए बनाए गए AI टूल्स को सैन्य सिस्टम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. खासकर तब, जब इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निगरानी, खुफिया विश्लेषण या ऑपरेशनल प्लानिंग जैसे संवेदनशील कामों में हो सकता हो. 

इसी वजह से कुछ लोगों ने ChatGPT के बहिष्कार की अपील तक कर दी और यूजर्स से कहा कि वे दूसरे प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख करें. इन ऑप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा Anthropic के Claude AI की हो रही है. यह खुद को जनरेटिव AI की दुनिया में एक सेफ्टी-फोकस्ड और भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है.

रेटिंग्स में भी दिखा असर

इतना ही नहीं, यूजर रिव्यूज में भी नाराजगी साफ झलकने लगी. Sensor Tower के मुताबिक, शनिवार को ChatGPT की एक-स्टार रेटिंग्स में 775% की उछाल आ गई और रविवार को ये संख्या फिर लगभग दोगुनी हो गई. वहीं दूसरी तरफ, इसी दौरान पांच-स्टार रिव्यूज में करीब 50% की गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: क्या है Starshield, जिसे एलन मस्क ने LUCAS कामिकेज ड्रोन पर लगा हुआ बताया? जानें इसका काम

The post अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top