Hot News

अररिया ने सुपौल को चार विकेट से हराया

जोगबनी. प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में अररिया की टीम ने सुपौल की टीम को चार विकेट से पराजित किया. शुक्रवार को हुए मुकाबले में सुपौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलशन कुमार के 52 रन व गगन के 51 रन की बदौलत निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया. अररिया की और से उत्तम ने तीन व अमन राज ने दो विकेट हासिल किये, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अररिया की टीम ने उज्जवल कुमार के शानदार 71 रन व अमन राज 30 व राजा बाबू के 25 रन की बदौलत 6 विकेट से नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. वहीं अररिया टीम के उज्ज्वल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह के द्वारा प्रदान किया गया. वहीं मैच की जानकारी प्रशांत क्रिकेट क्लब के मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे ने दी. वहीं मैच को सफल बनाने में क्लब के जावेद, बद्दू, संतोष शर्मा, मिथिलेश झा, राकेश साह, राजा, शमशाद, सहित अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया.

The post अररिया ने सुपौल को चार विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top