Hot News

अररिया में शादी के दिन दूल्हा फरार, मायूस दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अररिया: अररिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिससे दुल्हन और उसका पूरा परिवार सदमे में है. यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 18 स्थित कोठीहाट गांव की है. दुल्हन पक्ष ने मीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दो जुलाई को आनी थी बारात 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी दो जुलाई को बनमनखी के प्रसिद्ध भक्त प्रह्लाद मंदिर में होनी थी. शादी की सभी रस्में फलदान से लेकर कुम्हरन तक पूरी की जा चुकी थीं. लड़की पक्ष की ओर से वर पक्ष को डेढ़ लाख रुपये नकद और फर्नीचर सहित अन्य उपहार भी दिए गए थे. 

पुलिस से शिकायत की तो पता चला कि दुल्हा है फरार

शादी के दिन दुल्हन पक्ष ने करीब 100 बारातियों और मेहमानों के लिए भोजन एवं स्वागत की पूरी व्यवस्था कर रखी थी. लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बाद न तो दूल्हा पहुंचा, न बारात. जब गुरुवार सुबह लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे तो पता चला कि दूल्हा घर छोड़कर फरार हो चुका है. जिसके बाद दुल्हन के परिजन न्याय के लिए रानीगंज थाना पहुंचे. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 वहीं, इस मामले पर थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है. थानाध्यक्ष के मुताबिक, लिखित आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस अप्रत्याशित घटना से दुल्हन मानसिक रूप से आहत और बेहद मायूस है. परिजन इसे धोखाधड़ी मान रहे हैं और आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बीजेपी दफ्तर में हुई सीएम नीतीश की एंट्री, चुनाव से पहले दोनों पार्टियों में दिख रहा गजब का बॉन्ड

The post अररिया में शादी के दिन दूल्हा फरार, मायूस दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top