Hot News

अर्जुन की शादी में धोनी-साक्षी का धाकड़ अंदाज, कैप्टन कूल के हाथ ने खींचा सबका ध्यान

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में जब कैप्टन कूल पत्नी साक्षी के साथ एंट्री कर रहे थे, तो उनसे हाथ मिलाने वालों की लाइन लग गई. धोनी धाकड़ लूक में नजर आए. धोनी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए. धोनी काफी साधारण अंदाज में दिखे. हालांकि उन्होंने हाथ में जो पकड़ रखा था, उसने सभी का ध्यान खींचा.

धोनी के हाथ में नजर आया मोबाइन फोन

महेंद्र सिंह धोनी जब अर्जुन की शादी में शामिल होने पहुंचे तो उनके हाथ में मोबाइल फोन नजर आया. हालांकि आप यह कह सकते हैं कि इसमें खास क्या है? यहां बताना जरूरी है कि धोनी मोबाइल फोन से काफी दूर रहते हैं. धोनी के हाथों में मोबाइल फोन शायद ही कभी देखा गया हो. अर्जुन की शादी में भी धोनी के हाथों पर कुछ देर ही मोबाइल नजर आया. कुछ देर के बाद किसी शख्स ने उनके हाथ से फोन को ले लिया.

धोनी को छोड़ जा रही थी साक्षी, माही ने फोन के लिए बुलाया

अर्जुन की शादी में जब धोनी पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया. उस समय साक्षी किनारे हो गई. जब फोटो के लिए धोनी को बुलाया गया, तो साक्षी ने इशारा किया और अलग जाने लगी. इसपर धोनी ने उन्हें बुलाया, फिर साथ में फोटोशूट कराया.

अर्जुन की शादी कौन-कौन पहुंचे?

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक की शादी में क्रिकेटर, बॉलीवुड सितारे और राजनेता अपने परिवार के साथ पहुंचे. धोनी के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह, नेहरा, युवराज, मोहम्मद कैफ, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़, अजित अगरकर के साथ कई और दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे. इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन के साथ पहुंचे. अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी शादी में शामिल हुए. आमिर खान और शाहरुख खान भी अर्जुन की शादी में शामिल हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी शादी में शामिल हुए.

The post अर्जुन की शादी में धोनी-साक्षी का धाकड़ अंदाज, कैप्टन कूल के हाथ ने खींचा सबका ध्यान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top