Hot News

अलग-अलग सड़क हादसे दो युवक घायल, पटना रेफर

बड़हिया.

थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय स्थित एनएच 80 पर मंगलवार की सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना मोकामा प्रखंड के तारतर निवासी अलखदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र अशोक यादव के साथ घटी. बताया जा रहा है कि वह पिपरिया से बारात में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान गंगासराय के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख उसे लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल से भी उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना दरियापुर निवासी अजय साव के 26 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के साथ घटित हुई. बताया जा रहा है कि गौरव बालगुदर से लौटकर अपने घर जा रहा था. गंगासराय स्थित गणेश मंदिर के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया. गौरव का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है. स्थानीय लोग सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अलग-अलग सड़क हादसे दो युवक घायल, पटना रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top