Hot News

अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले Motorola Edge 70 की बिक्री आज से शुरू, मिड-रेंज बजट में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स

Motorola Edge 70: Motorola ने हाल ही में अपना नया Edge 70 हिंदुस्तान में लॉन्च किया है और आज यानी 23 दिसंबर से इसकी बिक्री शुरू हो गयी है.  खास बात यह है कि इसका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है, जो देखने में iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे फ्लैगशिप फोन्स की याद दिलाता है. पतले डिजाइन के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, इसमें कई तरह के AI फीचर्स भी मौजूद हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं. आइए जानते सेल से जुड़ी सारी डिटेल्स.

कितनी है Motorola Edge 70 की कीमत?  

Motorola का अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Edge 70 आज दोपहर 12 बजे (IST) हिंदुस्तान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे आप Flipkart और Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे. यह फोन Pantone से सर्टिफाइड कलर्स में आएगा, जिनमें Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad शामिल हैं.

हिंदुस्तान में Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा जिससे इसकी कीमत घट कर 28,999 रुपये हो जाती है.

Motorola Edge 70 के फीचर्स

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गयी है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आती है. यह स्क्रीन 10-बिट कलर सपोर्ट करती है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. फोन को सेफ रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. स्टोरेज के लिए इसमें 512GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसमें ऐप्स, गेम्स, फोटो और हाई-क्वालिटी वीडियो आराम से सेव किए जा सकते हैं, और बार-बार क्लाउड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपर्चर मिलता है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिससे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Motorola Edge 70 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में IP68/IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H मजबूती, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और moto AI जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: पहली सेल में सस्ता हुआ Realme Narzo 90x, 12 हजार में खरीदने का मौका, ऑफर बस 12 घंटे तक

The post अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले Motorola Edge 70 की बिक्री आज से शुरू, मिड-रेंज बजट में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top