Hot News

अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री

मधुपुर. प्रदेश के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति व जीर्णोद्धार के लिए देवघर और जामताड़ा जिले में 4.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रावास जर्जर स्थिति में होने की जानकारी उन्हें मिली थी. साथ ही आगे भी अन्य छात्रावासों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. राज्य में शेष बचे हुए छात्रावासों का जीर्णोद्धार अगले वित्तीय वर्ष में चरणबद्ध तरीके किया जायेगा. कहा कि देवघर महाविद्यालय परिसर स्थित एक सौ सैया वाला अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति कार्य के लिए 59.86 लाख, पालाजोरी प्रखंड के मदरसा स्थित 50 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास की मरम्मति कार्य के लिए 90.57 लाख रुपये, मधुपुर के पनाहकोल स्थित 30 सैया वाले मदरसा जीर्णोद्धार के लिए 63.09 लाख रुपये, मदरसा जामिया रहमानिया मधुपुर के 100 बेड वाले मरम्मति कार्य के लिए 99.49 लाख, मदरसा सिराजुल इस्लाम चादवारी मधुपुर में 30 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 39.60 लाख, लालगढ़ मदरसा मधुपुर में 50 सैया वाले छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 45.03 लाख एवं जामताड़ा जिले के अल्पसंख्यक छात्रावास फुकबंदी करमाटांड़ में सोलर बेस्ड हाई मास्क लाइट स्ट्रीट लाइट के लिए 18.20 तथा 50 बेड वाले छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 52.69 लाख रुपये की स्वीकृति उनके निर्देश पर विभागीय सचिव ने प्रदान किया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top