Hot News

अवैध बालू खनन के खिलाफ सरायकेला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक हाइवा जब्त

Illegal Sand Mining In Saraikela, सचिंद्र दाश, सरायकेला: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने मंगलवार (15 अक्टूबर 2025) को चांडिल थाना पुलिस के सहयोग से टाटा–रांची मुख्य मार्ग पर औचक जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक हाइवा (संख्या – JH01BT–8654) को अवैध रूप से बालू खनन करते हुए पकड़ा गया. टीम ने वाहन को जब्त कर चांडिल थाना के हवाले कर दिया. इस मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

अवैध बालू खनन के खिलाफ जीरे टोलरेंस नीति

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” पर प्रशासन सख्ती से अमल करेगा. उन्होंने खनन विभाग और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में नियमित रूप से संयुक्त अभियान चलाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं.

Also Read: Ghatshila Bypoll 2025: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन फिर मैदान में, घाटशिला से होंगे भाजपा के उम्मीदवार

प्रशासन ने की आम लोगों से सहयोग की अपील

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर नियंत्रण के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या बालू परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल जिला प्रशासन या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

Also Read: Naxal Attack : झारखंड में नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टावर में लगाई आग, धमाकों से गूंजा इलाका

The post अवैध बालू खनन के खिलाफ सरायकेला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक हाइवा जब्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top